जनप्रवाद ब्यूरो, नोएडा। नौसेना को प्रोजेक्ट 17-ए का आखिरी एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट विंध्यगिरी युद्धपोत भी मिल गया। यह स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के साथ नौसैनिक विरासत को संभालने के लिए तैयार हो चुका है। यह युद्धपोत कई खासियतों से लैस है। कई तरह की मिसाइलों से लैय यह युद्धपोत जहाजों को निशाना बनाने के अलावा हवाई खतरों से निपटने में भी सक्षम है।
आधुनिक युद्धपोत है विंध्यगिरी
इंडियन नेवी को एक नया और आधुनिक युद्धपोत मिला चुका है। कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डिर्स एंड इंजीनियर्स यानी जीआरएसई ने आईएनएस विंध्यागिरि को नौसेना को सौंपा। यह प्रोजेक्ट 17ए के तहत तैयार सातवां और आखिरी स्टील्ड फ्रिगेट है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस युद्धपोत को कई तरह से समुद्री अभियानों के अंजाम देने के लिए तैया किया गया है। इसमें आधुनिक हथियारों और निगरानी सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से नौसेना सतह पर मौजूद जहाजों को निशाना बना सकती है। यह हवाई खतरों से निपटने में भी सक्षम है। पानी के भीतर मौजूद पनडुब्बियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है। इस युद्धपोत में स्टील्थ तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इसका मकसद दुश्मन के रडार पर इसकी पहचान को मुश्किल बनाना है।
आधुनिक तकनीकों को प्रयोग
रक्षा मंत्रालय के अनुसार इसमें आधुनिक तकनीकों को प्रयोग किया गया है। 17 ए के पुराने फ्रिगेट के मुकाबले इसमें बेहतर हथियार और सेंसर लगाए गए हैं। इससे नौसेना की समुद्र में कई मोर्चों पर लड़ने की क्षमता बढ़ती है। 75 फीसदी स्वदेशीकरण वाले इस प्रोजेक्ट में 200 से ज्यादा लघु उद्योग शामिल हुए हैं और इससे लगभग 4000 लोगों को सीधे और 10 हजार से ज्यादा लोगों को सीधे रोजगार मिला है। बता दें कि करीब 45 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली प्रोजेक्ट 17ए योजना के तहत दो शिपयार्ड में सात युद्धपोत बनाए गए। इनमें से चार युद्धपोत मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स यानी एमडीएल और तीन जीआरएसई ने तैयार किए हैं। मझगांव डॉक पहले ही आईएनएस नीलगिरि, आईएनएस उदयगिरि, आईएनएस तारागिरि नौसेना में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा आईएनएस महेंद्रगिरि भी नौसेना को मिल चुका है। वहीं, जीआरएसई ने आईएनएस हिमगिरि, आईएनएस दुनागिरि और आईएनएस विंध्यगिरि की डिलीवरी पूरी कर दी है। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि स्वदेशी तकनीक से विकसित नइ युद्धपोतों का निर्माण महज 23 महीने के भीतर किया गया है। सबसे पहले आईएनएस नीलगिरि 20 दिसंबर 2024 को नौसेना को सौंपा गया था। आईएनएस विंध्यगिरि को पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय के रियर एडमिरल आरएस धालीवाल ने औपचारिक रूप से स्वीकार किया।
ब्रह्मोस एंटी-शिप का प्रयोग
आईएनएस विंध्यगिरि इसलिए आधुनिक बताया जा रहा है क्योंकि इसमें ब्रह्मोस एंटी-शिप और जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइलें लगाई गई हैं। इसके अलावा यह बराक-8 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों से भी लैस है। इससे युद्धपोत की समुद्री और हवाई खतरों से निपटने की क्षमता बढ़ती है। युद्धपोत में डीजल इंजन और गैस टर्बाइन का संयोजन इस्तेमाल किया गया है। इसमें आधुनिक एईएसए रडार और अत्याधुनिक युद्ध प्रबंधन प्रणाली भी लगी है। यह हवाई हमले, सतह पर मौजूद दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों के खिलाफ अभियान चलाने में सक्षम है। आईएनएस विंध्यगिरि 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी है। इसमें 225 नौसैनिकों के रहने की व्यवस्था है। साथ ही हेलीकॉप्टरों के संचालन के लिए पूरी विमानन सुविधा भी मौजूद है। इसके नामकरण के पीछे की कहानी भी दिलचस्प है। कर्नाटक की विंध्यगिरि पर्वत शृंखला के नाम पर इसका नामकरण किया गया है। नौसेना के अनुसार यह युद्धपोत डिजाइन, स्टील्थ तकनीक, मारक क्षमता, स्वचालन और युद्ध के दौरान सुरक्षित रहने की क्षमता के लिहाज से बड़ी उपलब्धि है। इसका डिजाइन नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। निर्माण प्रक्रिया की निगरानी वॉरशिप ओवरसीइंग टीम ने की है। फिलहाल जीआरएसई 11 प्रमुख नौसैनिक प्लेटफॉर्म के निर्माण में जुटी है। इनमें दो पनडुब्बी रोधी उथले पानी के पोत, चार अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत और पांच अगली पीढ़ी के कॉर्वेट शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी 36 अन्य पोत भी बना रही है। इसमें 13 का निर्यात किया जाएगा। यानी आने वाले वर्षों में भारतीय नौसेना 60 से अधिक नए युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल करने की तैयारी चल रही है।





