जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। योगी सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 7 एडीजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों में पीयूष मोर्डिया, मोहित अग्रवाल, रमित शर्मा, प्रवीण कुमार, लक्ष्मी सिंह, जे. रविन्द्र गौड़, एसके भगत और प्रशांत कुमार शामिल हैं। जे.रविन्द्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर की कमान जबकि लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर से गाजियाबाद तैनात किया गया है। एसएसपी मुरादाबाद सतपाल को एसएसपी अयोध्या बनाया गया है। यहां तैनात गौरव ग्रोवर को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को इसी पद पर प्रयागराज, प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना लखनऊ बनाया गया है।

बता दें कि यूपी पुलिस ने एक बयान में बताया कि एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा को एडीजी जोन लखनऊ, एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार को एडीजी जोन बरेली, एडीजी आगरा जोन एसके भगत को पुलिस मुख्यालय में डीजी मुख्यालय, एडीजी प्रशासन प्रशांत कुमार को एडीजी आगरा जोन, आईजी लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस. को पुलिस आयुक्त वाराणसी, डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी को डीआईजी लखनऊ परिक्षेत्र, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह को डीआईजी आगरा, डीआईजी आगरा शैलेष कुमार पांडेय को डीआईजी अलीगढ़, आशीष तिवारी को डीआईजी सहारनपुर, सुनीति को एसपी पुलिस मुख्यालय, आकाश तोमर को एसपी बीआर आंबेडकर अकादमी मुरादाबाद, अमित कुमार प्रथम को एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ, नरेंद्र कुमार सिंह एसपी पीटीसी सीतापुर, डॉ. अनिल कुमार पांडेय को एसपी कारागार प्रशासन, त्रिभुवन सिंह को एसपी जीआरपी लखनऊ, राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

सुशील कुमार शुक्ला को एसपी पीटीएस गोरखपुर, अजीत कुमार सिन्हा को एसपी पॉवर कार्पोरेशन लखनऊ, दिनेश त्रिपाठी को डीसीपी प्रयागराज, कुलदीप सिंह गुनावत को डीसीपी कानपुर नगर, प्रीति यादव को सेनानायक पीएसी आगरा, पुनीत द्विवेदी को एडीसीपी गाजियाबाद, नीतू को एडीसीपी लखनऊ, एडीसीपी अमित कुमावत का गाजियाबाद तबादला निरस्त कर इसी पद पर आगरा पुलिस कमिश्नरेट किया गया है।
योगी सरकार लगातार ऐक्शन मोड में है। जहां एक तरफ पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं वहीं प्रदेश के 14 जिलों में नए बीएसए तैनात किए गए हैं। गाजियाबाद के बीएसए ओम प्रकाश यादव को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का प्रवक्ता बनाया गया है। ज्यादातर बीएसए को एक-दूसरे के जिलों में भेजा गया है। गौतमबुद्ध नगर के बीएसए राहुल पवार को गाजियाबाद का बीएसए बनाया गया है। डायट बिजनौर की वरिष्ठ प्रवक्ता डाली सिकरवार को गौतमबुद्ध नगर का बीएसए बनाया गया है। अमरोहा की बीएसए मोनिका को मेरठ का बीएसए बनाया गया है। मेरठ की बीएसए आशा चौधरी को अमरोहा और कौशांबी के बीएसए कमलेन्द्र कुशवाहा को मिर्जापुर का बीएसए बनाया गया है। मिर्जापुर के बीएसए अनिल कुमार वर्मा को कौशांबी व अयोध्या के बीएसए लालचंद्र को अमेठी का बीएसए बनाया गया है।अमेठी के बीएसए संजय तिवारी को लखीमपुर खीरी, बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह को मऊ व मऊ के बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय को बलिया का बीएसए बनाया गया है। संत कबीर नगर के बीएसए अमित कुमार सिंह को इटावा और इटावा के बीएसए को संत कबीर नगर का बीएसए बनाया गया है।





