जनप्रवाद ब्यूरो, नोएडा। केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। इसमें 543 सीटों को 850 करने का प्रस्ताव है। इस बार ऐसा लग रहा है कि यह विधेयक संसद से पास हो जाएगा। परिसीमन बिल पर विपक्ष के 34 सांसद अब एनडीए के साथ नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने भी इस बिल को रोकने के लिए अपना आखिरी दांव चल दिया है।
संसद में फिर सियासी घमासान
महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में एक बार फिर सियासी घमासान के आसार हैं। प्रस्ताव के अनुसार सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है। वहीं राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात अगले 25 वर्षों तक बरकरार रखने का प्रस्ताव है। बता दें कि अप्रैल में बहुमत से चूकी मोदी सरकार अब विपक्षी खेमे में सेंध लगा ली है। लोकसभा और राज्यसभा का स्पेशल सत्र बुलाया गया है। शरद पवार की एनसीपी ने परिसीमन बिल पर समर्थन का ऐलान कर दिया है। वहीं, डीएमके और वाईएसआर कांग्रेस के रुख में भी नरमी के संकेत हैं। यानी परिसीमन के मुद्दे पर विपक्षी एकजुटता कमजोर पड़ चुकी है। एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कल कहा, कि वे आज होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी। पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस ने विधेयक का समर्थन करने की बात कही है। बीजद के सांसद संतृप्त मिश्रा ने महिला आरक्षण के प्रति समर्थन दोहराया।
30 नवंबर से शुरू होगी बैठक
संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से शुरू होने जा रही है। मोदी सरकार के प्रस्ताव से राज्यों के बीच लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात बरकरार रहेगा। माना जा रहा कि इससे सरकार दक्षिणी राज्यों की वह आशंका दूर होगी जिसमें जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से यूपी-बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की लोकसभा सीटें तेजी से बढ़ने और दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व कम होने पर चिंता जताई जा रही है। बता दें कि लोकसभा की 543 सीटों में 50 बढ़ोतरी की जाएगी, इसके बाद संख्या 850 हो जाएगी, जिसमें केंद्रशासित प्रदेशों की 35 सीटें होंगी।
डीएमके का बड़ा बयान
बता दें कि संसद में जरूरी संख्या जुटाने की केंद्र सरकार की कोशिशों में तमिलनाडु की पार्टी डीएमके का बड़ा बयान सामने आया। बता दें कि डीएमके ने पहले वाले प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया था। अब कहा कि अगर लोकसभा सीटों में तमिलनाडु की मौजूदा हिस्सेदारी 7.2 प्रतिशत सुरक्षित रहती है, तो वह संशोधित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने पर विचार करेगी। डीएमके के पास लोकसभा में 22 सांसद हैं। वहीं आंध्र के पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने परिसीमन बिल का समर्थन करने की इच्छा जताई है। उन्होंने भी यही शर्त रखी हैकि क्षेत्रीय संतुलन बना रहे और दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहे। परिसीमन और महिला आरक्षण के विरोध में कांग्रेस ने अपना आखिरी दावं चल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों को एकजुट रखने के लिए समान विचारधारा दलों को बैठक का निमंत्रण भेजा है। खड़गे की आवास पर होने वाली बैठक का उद्देश्य सरकार के उस कदम के खिलाफ एक संयुक्त रणनीति तैयार करना है, जिसके तहत सरकार के प्लान को फेल करने का लक्ष्य है। खड़गे ने डीएमके, आम आदमी पार्टी और बीजेडी के नेताओं को बुलाया है। बता दें कि परिसीमन के बाद केवल लोकसभा की सीटों में ही इजाफा नहीं होगा बल्कि राज्यों की विधानसभा सीटों में भी बढ़ोत्तरी होगी। विधायकों की संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी विधानसभा यूपी में सीटों को भी 403 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है। इसी तरह देश की अन्य विधानसभाओं में भी विधायकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।





