जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। अमरोहा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एयरसेल कंपनी ने करीब सात साल बाद एक किसान के खिलाफ मोबाइल टावर चोरी की ई-एफआईआर दर्ज कराई है। किसान का आरोप है कि कंपनी खुद उसके खेत से मोबाइल टॉवर हटाकर ले गई थी। लेकिन, अब उसी टॉवर की चोरी का आरोप किसान पर लगाया जा रहा है। मामला तब और दिलचस्प हो गया, जब किसान ने कंपनी से बकाया किराया मांगने के लिए लीगल नोटिस भेजा। आखिर सात साल बाद अचानक टॉवर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की नौबत क्यों आई!
अमरोहा में एयरसेल कंपनी से जुड़ा यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, किसान का आरोप है कि करीब सात साल पहले एयरसेल कंपनी उसके खेत में लगा मोबाइल टावर खुद ही हटाकर अपने साथ ले गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब किसान ने कंपनी से बकाया किराये की मांग की और इसके लिए लीगल नोटिस भेजा तो मामले में नया मोड़ आ गया। किसान का आरोप है कि इसके बाद कंपनी की ओर से उसी मोबाइल टॉवर के चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज करा दी गई और अब किसान को ही इस मामले में आरोपी बनाया जा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब किसान के मुताबिक कंपनी खुद टॉवर हटाकर ले गई थी, तो फिर चोरी की रिपोर्ट किस आधार पर दर्ज कराई गई! क्या कंपनी के पास टॉवर हटाने से जुड़े दस्तावेज हैं और सात साल बाद इस मामले में ई-एफआईआर दर्ज कराने की वजह क्या है। फिलहाल, इस पूरे मामले में किसान के आरोपों और कंपनी की ओर से सामने आने वाले पक्ष पर सबकी नजरें टिकी हैं।
किसान पर टॉवर चोरी की FIR, किराया मांगने पर सात साल बाद केस
28-Nov-2026





