जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सपनों को साकार करने के लिए रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कर कमलों से नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब किसी योग्य अभ्यर्थी का चयन शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होता है, तो इससे चयनित अभ्यर्थी के साथ-साथ आमजन के मन में भी शासन एवं चयन प्रक्रिया के प्रति विश्वास और अधिक सशक्त होता है। उन्होंने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।






