जन प्रवाद, ब्यूरो।
ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, तमंचा व चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना दादरी पुलिस बौड़ाकी कट के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते हुए बाइक चालक ने बाइक को तेजी से भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो आगे फोरमी कंपनी गोल चक्कर के पास उनकी बाइक झाड़ियों में फंस गई। बदमाशों ने स्वयं को दिखता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ ने उसने पुलिस को अपना नाम लोकेश पुत्र रामकुमार निवासी खवासपुर जिला बुलंदशहर बताया। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, नौ मोबाइल फोन, सफेद धातु के दो सिक्के बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। अभियुक्त का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की जा रही है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब जानकारी की गई तो पता चला कि उसने अपने साथ देव के साथ मिलकर कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों से चलते फिरते राहगीरों से छीने गए थे। बरामद बाइक बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल के पास से चोरी की गई थी। इसके अलावा गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने एक और साथी आकाश के साथ मिलकर सेक्टर-जू-3 के ए ब्लॉक में बंद पड़े एक घर में रात्रि के समय ताला तोड़कर ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी की गई थी। जिसके संबंध में अभियुक्त लोकेश से 2 सिक्के बरामद किए गए। इसके अलावा बरामद की गई चार मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है।





