देश-दुनिया का 25 जून का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 25 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1975 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी। जिसे भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय कहा जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है। 
1-
1529 : मुगल बादशाह बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा था।
2-
1788 : वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना था।
3-
1900 : भारत में आखिरी ब्रिटिश वायसराय रहे लुईस माउंटबेटन का जन्म हुआ था।
4-
1908 : प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ था।
5-
1913 : बाबा सोहन सिंह की अध्यक्षता में गदर पार्टी का गठन हुआ था।
6-
1931 : भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ था।
7-
1940 : जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टॉवर देखा था।
8-
1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की थी।
9-
1947 : एन फ्रैंक की ‘डायरी आफ ए यंग गर्ल’ प्रकाशित की गई थी। इसकी करोड़ों प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।
10-
1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हुआ था, जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया था।
11-
1951 : अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया था।
12-
1951 : भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म हुआ था।
13-
1974 : हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म हुआ था।
14-
1975 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का जन्म हुआ था।
15-
1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।
16-
1983 : भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
17-
2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई थी।
18-
2009 : पाश्चात्य संगीत और नृत्य की नई परिभाषा लिखने वाले दुनिया के करोड़ों लोगों के चहेते माइकल जैक्सन का निधन हुआ था।
19-
2013 : उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान रेस्क्यू मिशन में लगा वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में क्रू मेंबर्स समेत 20 लोगों की जान चली गई थी।
20-
2014 : लुईस सुआरेज पर फीफा विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा था।
21- 
2017 : भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने आॅस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था।