इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 05 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1994 में जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की वाशिंगटन में स्थापना की थी। देश-दुनिया के इतिहास में 05 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया था।
2-
1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
3-
1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव कराए गए थे।
4-
1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए थे।
5-
1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इजरायल में रहने की अनुमति दी गई थी।
6-
1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया था। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
7-
1956 : देश के प्रसिद्ध समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म हुआ था।
8-
1957 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन हुआ था।
9-
1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ था।
10-
1968 : देश की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से भारत पहुंची थी।
11-
1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्तापलट कर देश के शासन पर कब्जा किया था।
12-
1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की स्थापना की थी।
13-
1995 : भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म हुआ था।
14-
1996 : स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान के शोधकर्ताओं ने पहली बार स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया था।
15-
1998 : पीट सम्प्रास ने 5वीं बार विंबलडन का एकल खिताब जीता था।
16-
2004 : इंडोनेशिया में पहला राष्ट्रपति चुनाव कराया गया था।
17-
2007 : मैक्सिको के दक्षिणी प्रांत ट्यूबला में हुए भूस्खलन से 60 लोगों की जान चली गई थी।
18-
2008 : नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया था।
19-
2009 : स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रॉडिक को हराकर विंबलडन खिताब जीता था।
20-
2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर बम विस्फोट में 15 लोगों की जान चली गई थी।
देश-दुनिया का 05 जुलाई का इतिहास
05-Jul-2025