नई दिल्ली। दुनिया इस समय तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ी है। जटिल अंतरराष्ट्रीय स्थिति, विभिन्न देशों के बीच संघर्ष और सामरिक तनाव के चलते कभी भी तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो सकता है। जो पहले के दोनों विश्वयुद्ध से अलग होगा। भविष्यवक्ता एथोस सलोम की इस भविष्यवाणी से दुनिया में हड़कंप मच गया है। ब्राजील के एथोस सलोम का नाम प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में गिना जाना जाता है। उन्होंने कोरोना महामारी और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की सटीक भविष्यवाणी कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब उन्होंने तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी कर दुनिया को सकते में डाल दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलोम को अलग-अलग घटनाओं में महाविनाश का संकेत दिखाई दिया है, जो धीरे-धीरे किसी बड़ी घटना में बदल जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया यह पारंपरिक युद्ध नहीं, बल्कि हाईब्रिड युद्ध और तोड़फोड़ के मिश्रण से शुरू होगा। सलोम ने अपनी भविष्यवाणी में हाल के वैश्विक घटनाक्रम और खतरनाक भू-राजनीतिक पैटर्न का जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने संकेत दिया है कि एक खतरनाक वैश्विक संकट सामने आ रहा है, जिस पर लोगों को ध्यान देने की जरूरत है। सलोम के अनुसार, बाल्टिक सागर में एक अदृश्य युद्ध छिड़ चुका है। उन्होंने पिछली गड़बड़ियों की ओर भी ध्यान दिलाया, जिसमें 2023 की केबल नेटवर्क विफलता भी शामिल है, जिसने पूरे फिनलैंड में संचार प्रणालियों को बुरी तरह से प्रभावित किया था। सलोम ने अपनी भविष्यवाणी में लातविया और स्वीडन के बीच समुद्र की तलहटी में बिछी आप्टिकल फाइबर केबल में नुकसान का जिक्र किया है। उनका दावा है कि यह छोटी सी घटना बहुत बड़ी काली ताकतों के खेल का संकेत हो सकती है। उन्होंने समुद्र में बिछे केबल को आधुनिक संचार ढांचे के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि, जब ये संरचनाएं नष्ट हो जाती हैं, तो वे डिजिटल ब्लैकआउट पैदा करती हैं। यह सैन्य क्षमताओं को खतरे में डालता है और बड़ी आर्थिक अस्थिरता की भी वजह बनता है। इतिहास गवाह है कि बड़े संघर्ष अलग-अलग घटनाओं से शुरू होते हैं। पहला विश्वयुद्ध एक आर्कड्यूक की हत्या से शुरू हुआ था। जबकि, दूसरा विश्वयुद्ध पोलैंड पर आक्रमण से शुरू हुआ था। अब तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर सलोम ने दक्षिणी चीन सागर में बढ़ते तनाव की ओर इशारा किया है। उनका कहना है कि भविष्य में चीन और अमेरिका के बीच संघर्ष से इसकी शुरुआत हो सकती है। अब सलोम द्वारा की गई भविष्यवाणी कोरोना और यूक्रेन युद्ध जैसे सच होती है या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
तीसरे विश्वयुद्ध की आहट तेज, भविष्यवाणी से दुनिया में मचा हड़कंप
02-Apr-2025