28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026, जानें, किस टीम की कौन खिलाड़ी करेगी कप्तानी

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। क्रिकेट के दीवानों के लिए खुशखबरी आई है। आईपीएल के 19वें सीजन की जल्द शुरुआत होने जा रही है। बीसीसीआई के आईपीएल 2026 के प्रथम चरण के मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आईपीएल के दीवाने लोग 28 मार्च से मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। पूर्व की तरह इस बार भी 10 टीमें टूर्नामेंट खेलेंगी। सभी टीमों के कप्तानों का भी चयन हो चुका है। आगे हम आपको टीम और कप्तानों की पूरी सूची दिखाएंगे।


बता दें कि आईपीएल 2026 की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस की कप्तानी के लिए हार्दिक पांड्या को चुना गया है। इससे पहले दो सीजन से वे मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। इसके साथ ही एमआई की तरह 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की जिम्मेदारी एमएस धोनी को न देकर सुरेश रैना को सौंपी गई है। साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे। अय्यर बीते वर्ष भी इसी टीम के कप्तान थे।


आईपीएल की प्रथम विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान पैट कमिंस होंगे। पिछले सीजन में भी कमिंस इस टीम के कप्तान थे। वहीं, गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल संभालेंगे जो पिछले दो सीजन से लगातार इस टीम के कप्तान बरकरार हैं। अब बात करते हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की। इस बार आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे, जिन्होंने पहली बार टीम को चैंपियन बनाया है।
वहीं किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कप्तानी इस बार भी श्रेयस अय्यर ही करेंगे। यह टीम अभी तक सिर्फ ट्रॉफी जीतने का इंतजार ही कर रही है। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स भी अपनी पहली ट्राफी का खिताब जीतने की चाह में है। बात अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की करें तो आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत इसकी कप्तानी करेंगे।
जानें, किसी टीम का कौन होगा कप्तान


सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस
गुजरात टाइटन्स - शुभमन गिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार
पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल
लखनऊ सुपरजायंट्स - ऋषभ पंत
मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्या
चेन्नई सुपरकिंग्स - रुतुराज गायकवाड़
कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे
राजस्थान रॉयल्स - रियान पराग