जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। गोरखपुर के सर्वांगीण विकास को और गति प्रदान करने के लिए चौरी-चौरा विधान सभा क्षेत्र में 287 करोड़ से अधिक लागत से 84 जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें चौरा-भोपा बाजार-मुण्डेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147-बी पर रेल उपरिगामी सेतु सहित 84 जन-कल्याणकारी परियोजनाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं कृषक बंधुओं को बीज किट व प्रशस्ति-पत्र का वितरण भी हुआ। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि इन विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से हम इस क्षेत्र को नई पहचान देने और सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पावन पर्व दीपावली से पूर्व प्राप्त इन सौगातों के लिए जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।





