पांच राज्यों के लिए होगी चुनाव की घोषणा, आज शाम चार बजे होगी प्रेसवार्ता

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। देश के पांच प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग संभवत: रविवार यानी आज पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग की ओर से रविवार शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। सूत्रों की मानें तो आज चुनाव की घोषणा हो सकती है। 


बता दें कि उक्त पांच राज्यों में चुनाव होना है। भाजपा, कांग्रेस सहित क्षेत्रीय पार्टियां पिछले कई महीने से चुनाव को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम व सिर्फ राज्यों के लिए अहम हैं बल्कि आगामी वर्ष होने वाले राष्ट्रीय चुनाव की भी नींव रख देंगे। बताते चलें के परिश्चम बंगाल बड़ा राज्य है, इसलिए यहां तीन से चार चरणों में मतदान होने की उम्मीद है। असर में भी दो चरणों में चुनाव हो सकता है।

जबकि, केरल, तमिलनाडु और पुडेचेरी में एक ही चरण में चुनाव संपन्न हो जाएगा। चुनाव आयोग मतदान कार्यक्रम के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था और मौसम की स्थिति को देखते हुए चुनाव के चरण बनाने पर विचार कर रहा है। पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी होने और अधिकतम संवेदनशील बूथ होने के चलते काफी ध्यान दे रहा है। चुनाव आयोग की साफ मंशा है कि पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न हों।