जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत में जनगणना की तैयारी के बीच प्यू रिसर्च सेंटर ने बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। इसमें बड़ा खुलासा हुआ है कि दुनिया में मुसलमान तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें बताया गया है कि 100 साल पहले दुनिया में कितने मुस्लिम थे। आज उनकी आबादी कितनी हो गई है।
आंकड़ों में सामने आई जानकारी
कई बार ऐसे आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनमें पता चला है कि दुनिया में मुस्लिम आबादी लगातार तेजी से बढ़ रही है। आंकड़े भी बताते हैं कि अगर यही रुझान रहे तो 2050 तक दुनिया में मुस्लिम और ईसाई आबादी लगभग बराबर हो सकती है। इतना ही नहीं 2070 तक मुस्लिम आबादी तो इतनी हो जाएगी कि वो ईसाई धर्म के लोगों से भी आगे निकल जाएगी। यह परिवर्तन न सिर्फ आंकड़ों में बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से भी दुनिया को बहुत प्रभावित करेगा।
भारत में जनगणना की तारीख की घोषणा
प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब भारत में जनगणना की तारीख की घोषणा कर दी है। बता दें कि आगामी 1 मार्च 2027 से देशभर में जनगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। यह दो चरणों में पूरी की जाएगी। ऐसे में कई सालों बाद यह पता चल सकेगा कि वास्तव में देश में मुस्लिम आबादी कितने प्रतिशत हो गई है। 1951 की जनगणना की मानें तो भारत में मुसलमानों की आबादी 35.4 मिलियन थी। यह भारत की कुल जनसंख्या का 9.8 प्रतिशत थी। जनगणना के अनुसार 2020 में सिर्फ भारत में मुसलमानों की आबादी बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई है। जिस हिसाब से इस्लामिक आबादी बढ़ रही है, उस हिसाब से आसार जताए जा रहे हैं कि 2060 तक को इनकी संख्या 70 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। बता दें कि अन्य धार्मिक समूहों की तुलना में मुस्लिमों में युवाओं की संख्या ज्यादा है। इस्लाम में प्रजनन दर भी ज्यादा है। यही इनकी तेजी से जनसंख्या वृद्धि का महत्वपूर्णं कारण है। हाल ही में प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट की मानें तो 2010 से 2020 तक हर मुस्लिम महिला के तीन से ज्यादा बच्चे हैं।
194 करोड़ हो गई है मुस्लिम आबादी
प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि 2010 से 2020 के बीच दुनिया में मुस्लिम आबादी 34 करोड़ के साथ बढ़कर 194 करोड़ हो गई है। इसके साथ दुनिया में मुस्लिम समुदाय की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत हो चुकी है। बता दें कि आज से 100 साल पहले यानि कि 1925 में भी दुनिया में उतने मुस्लिम धर्म की आबाद उतनी नहीं थी जितनी आज है। इस समय मुस्लिमों की संख्या बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। 100 साल पहले दुनिया में मुस्लिमों की आबादी लगभग 200 मिलियन के आसपास थी। जो उस समय की जनसंख्या का लगभग 12 प्रतिशत थी। वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 2 बिलियन से ज्यादा हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार लगभग दुनिया में 25 प्रतिशत आबादी मुस्लिम धर्म की हो चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो पिछले 100 सालों में दुनिया की आबादी लगभग चार गुना बढ़ चुकी है, जबकि मुस्लिम आबादी 10 गुना बढ़ गई है।
अमेरिका में बढ़ा मुस्लिमों का प्रवास
वैश्विक मुस्लिम आबादी का 33 प्रतिशत हिस्सा 14 साल से कम उम्र का है। यह किसी भी अन्य धर्म से बहुत ज्यादा है। सिर्फ इतना ही नहीं अमेरिका में तो मुस्लिमों का प्रवास इतनी तेजी से हो रहा है कि 2030 तक वहां पर 6.2 मिलियन मुस्लिम होंगे। इसी तरह 2050 तक इनकी संख्या बढ़कर 8.1 मिलियन हो जाएगी।