जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने वाले गायिका मंगली ने माफी मांग है। गायिका मंगली ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पर लिखा कि किसी का भी इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। गाने के बोल बदले जाएंगे और जल्द ही दूसरा संस्करण जारी किया जाएगा। जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए, गाने को सभी मंचों से हटा दिया गया है। अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं आप सभी से दिल से माफी मांगती हूं। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और हमें इस चूक का बेहद अफसोस है।
अश्लील बोल के कारण आया विवादों में
इस गाने के हिंदी बोल को सप्ताह की शुरुआत में जारी किया गया था। इसके कथित अश्लील बोलों के कारण विवाद हो गया था। यह मामला संसद में भी उठाया गया जहां सरकार ने बताया कि गाने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस गाने के डांस वीडियो में संजय दत्त के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही और गीतकार रकीब आलम ने विवाद से खुद को अलग कर लिया है।
फतेही ने कहा कि उन्होंने कन्नड़ संस्करण तीन साल पहले रिकॉर्ड किया था और जब उन्होंने हिंदी संस्करण सुना तो उन्होंने पहले ही निर्माताओं को इस मुद्दे से अवगत करा दिया था वहीं गीतकार आलम ने बताया कि उन्होंने भी फिल्म निर्माताओं को आगाह किया था कि हिंदी गीत अश्लील है। आलम ने कहा कि उन्हें कन्नड़ संस्करण का शाब्दिक अनुवाद करने के लिए कहा गया था और उन्होंने वही किया। कन्नड़ गीत फिल्म के निर्देशक प्रेम ने लिखे थे।
कौन है गीतकार रकीब
'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के हिंदी बोल गीतकार रकीब ने लिखे है। गीतकार रकीब ने स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म के गाने भी लिखे है जिसे ऑस्कर मिल चुका है। फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का मशहूर गाना रिंग-रिंग रिंगा लिखा था। इस गाने के बोल, जो काफी बोल्ड हैं, वह कुछ इस तरह हैं 'खटिए पे मैं पड़ी थी और गहरी नींद बड़ी थी, आगे क्या मैं कहूं सखी रे, एक खटमल था सयाना, मुझपर था उसका निशाना, चुनरी में घुस गया धीरे-धीरे...।' हालांकि इस गाने पर विवाद नहीं हुआ था।़





