जन प्रवाद, ब्यूरो।
भाषा। केरल विधानसभा चुनाव से पहले ही सांसद शशि थरूर के सीएम उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम चेहरे के रूप में पार्टी उन्हें उतार सकती है। हालांकि, शशि थरूर से इससे साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम व्यक्तिगत रूप से चुनाव से पहले संभावित मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करने के पक्षधर हैं।

बता दें कि पीटीआई भाषा से बातचीत में थरूर ने कहा कि वे इस बार उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए उन्हें किसी एक विशेष निर्वाचन क्षेत्र की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य के चुनावों में उनकी भूमिका मिलीजुली है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव प्रचार के लिए राज्य के ‘चप्पे-चप्पे और हर कोने’ में जाने के लिए उत्सुक हैं। अपनी सीएम उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसके पीछे कई अच्छे कारण हैं, जिनमें से एक यह भी है कि वे चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं। मेरा मानना है कि आदर्श रूप से मुख्यमंत्री का चयन चुने हुए विधायकों में से ही किया जाना चाहिए।
शशि थरूर ने कहा कि वह 85 से 100 सीटें आने की उम्मीद है। कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनने पर भी वे खुश हो जाएंगे। केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें हैं। उन्होंने कहा कि यूडीएफ या यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट खासतौर पर लेफ्ट गठबंधन को चुनौती दे रहा है। क्योंकि वो मुश्किल पिच पर खेल रहे हैं और हम उन्हें वहां हरा सकते हैं।
एक सवाल के जवाब में थरूर उन्होंने कहा व्यक्तिगत रूप से मैं यह आपकी बात से सहमत हूं कि हम उस रास्ते पर जा सकते हैं, लेकिन यदि पार्टी निर्णय ले मुझे लगता है कांग्रेस ने पहले कभी ऐसा नहीं किया है।





