जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। पंजाब की तरह नोएडा शहर में भी मादक पदार्थ तस्करों ने अपने पांव पसार लिए हैं। शहर के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आए दिन इन तस्करों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन काला कारोबार करने वाले ये तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। यही नहीं इस गोरखधंधे में पुलिस ने कई विदेशी मुल्क के तस्करों को करोड़ों रुपये के महंगे नशीले पदार्थ के साथ साथ गिरफ्तार किया है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से गांजा तस्करी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 55 लाख रुपये कीमत का गांजा एवं एक कार बरामद की है। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि स्वाट टीम और थाना बिसरख पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिलंग की सहायता से गांजा तस्करी करने वाले आलम खान पुत्र फूल मोहम्मद, वसीम पुत्र हाजी इस्माइल एवं लक्ष्य राठौर पुत्र रमाकांत राठौर को निर्माणाधीन बिल्डिंड गोल्डन ग्रांड रोड से गिरफ्तार किया है।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से 55 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। साथ ही पुलिस ने एक हुंडई एजेंट कार भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जो उड़ीसा व अन्य क्षेत्रों से कम दामों में गांजा लाकर विभिन्न ई काूमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैकिंग करके गाड़ी के माध्यम से टेलीग्राम एप व आूनलाइन पार्सल के माध्यम से डिमांड पर डोर-टू डोर बिक्री करते थे।
नोएडा में तस्करों का बोलबाला, 55 लाख रुपये का गांजा बरामद
10-Nov-2026





