नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवियरेंस रोवर एक के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा कर रहा है। इस बार उसने मंगल ग्रह पर सोने की चट्टान का पता लगाया है। इस चट्टान को देखकर वैज्ञानिक खुशी से पागल हो गए हैं। माना जा रहा है कि नासा की इस खोज से इंसानों को बहुत फायदा होगा। नासा का पर्सिवियरेंस रोवर इन दिनों मंगल ग्रह पर जेजेरो क्रेटर नाम की जगह पर घूम रहा है। ऊंची ढलान के पास यह जगह बहुत पहले झील हुआ करती थी, जो अब पूरी तरह से सूख गई है। इस जगह को ‘विच हेजल हिल’ कहा जाता है। जहां पर रोवर ने ढेर सारी अलग-अलग चट्टानों का पता लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में रोवर ने पांच चट्टानों के टुकड़े इकट्ठे किए और सात चट्टानों की जांच की है। इसके अलावा, 83 चट्टानों पर लेजर के जरिए टेस्ट किया है। नासा की पर्सिवियरेंस परियोजना के वैज्ञानिक केटी मॉर्गन के अनुसार, जेजेरो क्रेटर का पश्चिमी हिस्सा सोने की तरह है। यहां ऐसी चट्टानें मिली हैं, जो बहुत पहले मंगल की गहराई से बाहर आई थीं। ये संभवत: उल्कापातों की वजह से बनी हैं। इस खास चट्टान को ‘सिल्वर माउंटेन’ कहा जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये चट्टान करीब 4 अरब साल पुरानी हो सकती है। उनका दावा है कि ये चट्टान अब तक की सबसे अलग है। इसी के पास दूसरी चट्टान पर सर्पेंटाइन नाम का खनिज मौजूद है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये खनिज तब बनता है, जब पानी और ज्वालामुखी चट्टानें एक साथ मिलती हैं। इस प्रक्रिया से हाइड्रोजन गैस बन सकती है, जो पृथ्वी पर जीवन के लिए जरूरी है। अब वैज्ञानिक एकत्र किए गए सभी रोवर डेटा का उपयोग यह तय करने के लिए कर रहे है कि क्रेटर रिम से अगला नमूना कहां से लिया किया जाए। वैज्ञानिकों का कहना है कि विच हेजल हिल के पास अभी और भी राज छिपे हुए हैं। रोवर जो जानकारी इकट्ठा कर रहा है, उससे यह तय किया जाएगा कि अगली चट्टान कहां से ली जाएगी। केटी मॉर्गन के अनुसार, ये इलाका वैज्ञानिकों के लिए बहुत मजेदार है। यहां हर कदम पर नई-नई चट्टानें मिल रही हैं। इन चट्टानों को पृथ्वी पर लाकर हम यह देखना चाहते हैं कि क्या मंगल पर कभी जीवन था। लेकिन ये काम इतना आसान नहीं है। इस मिशन में बहुत धन और समय की जरूरत होगी। नासा इसके लिए प्लान तैयार कर रहा है। रोवर मंगल के पुराने राज खोल रहा है। जेजेरो क्रेटर की चट्टानें बता रही हैं कि मंगल पहले कैसा था। अगर यह पता चल जाए कि वहां पर कभी जीव-जंतु थे, तो वह दिन दूर नहीं जब लोग मंगल पर रहने की सोचने लगेेंगे।
मंगल पर मिली सोने की खान, खुशी से झूम उठे नासा के वैज्ञानिक
22-Apr-2025