चिलचिलाती गर्मी में ठंडक का एहसास

——————
मई महीने के शुरुआती दिनों में बारिश की कुछ बूंदों के बाद इस साल भारत में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में इस भीषण गर्मी के बीच कुछ सुकून के पलों की तलाश तेज हो जाती है। हो भी क्यों नहीं? जून के महीने में लगभग हर स्कूल में छुट्टियां हो जाती हैं। सालभर व्यस्त रहने के कारण अब लोग जून के महीने में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। अगर आप भी किसी अच्छी जगह छुट्टियां बिताने की सोच रहे हैं तो हम आपको भारत में ऐसी अ्दभुत और खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। 
——-
रूपकुंड

रूपकुंड भारतीय राज्य उत्तराखंड में लगभग 5,029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक ग्लेशियर झील है। जब बर्फ पिघलती है तो यहां का नजारा अद्भुत हो जाता है। झील की खोज पहली बार 1942 में एक गेम रिजर्व रेंजर ने की थी। यहां की झील का नजारा व्यक्ति को शांति और सुकून का अहसास कराता है। रूपकुंड एक बफीर्ली जगह है। जून के महीना में रूपकुंड घूमने के लिए एक बहुत ही सबसे शानदार जगहों में से एक है। यहां देश हर कोने कोने से लोग आते हैं। इसके अलावा जो लोग दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो उनके लिए कम समय में घूमने के लिए रूपकुंड बहुत अच्छी जगह मानी जाएगी। जो आपके ट्रिप को और भी मनोरम और रोमांचक बना देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यहाँ पर आपको ना ही मोबाइल का नेटवर्क मिलेगा और ना ही कहीं पर कॉल की सुविधा मिलेगी। इसलिए वहाँ जाने से पहले आप नेटवर्क मिलने पर अपने-अपने परिवारों को अपना हाल-चाल पहले ही बता दें। बाकी इस खूबसूरत जगह पहुंच कर आपकी जन्नत का अनुभव जरूर होगा।
—————
नैनीताल


बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ों के बीच झीलों से घिरा नैनीताल उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जून में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए इस जगह को आप पर्यटन की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां गर्मियों के दिनों में भी अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। यहां घूमने के लिए नैनीताल झील, नैना देवी मंदिर, नैना चोटी और पंडित जीबी पंत प्राणी उद्यान जैसी जगह प्रसिद्ध है। अगर आप नैनीताल घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां की कुमाऊंनी थाली से लेकर चाइनीज डिश तक का मजा जरूर उठाएं।
—————-
स्पीति घाटी

जून के महीने में घूमने के लिए स्पीति घाटी शानदार जगह है। जिसे आप अपनी पर्यटन की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में बसा यह क्षेत्र बर्फ से ढकी हिमालय पर्वतमाला की शानदार झलक को पेश करता है। यह ठंडी रेगिस्तानी घाटी देवदार के जंगलों और हरे-भरे घास के मैदानों से भरी है। यहां की प्राचीन झीलें, दर्रा और नीला आसमान लोगों को बेहद आकर्षित करते हैं। यहां घूमने लायक जगहों में चंद्रताल झील, धनगर मोनेस्ट्री, कुंजुम दर्रा, त्रिलोकीनाथ मंदिर और ताबो मठ शामिल है। इसके अलावा, पिन वैली नेशनल पार्क में आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा उठा सकते हैं।
—————————-
चितकुल 

जून के महीने में चितकुल का नाजारा अद्भुत दिखाई देता है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का यह एक खूबसूरत गांव है। यह भारत-तिब्बत बॉर्डर पर बसा आखिरी शहर है भारत में जून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह गांव सांगला से 28 किमी की दूरी पर किन्नौर घाटी में 3450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चितकुल अपने कई खूबसूरत और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इस गांव के पहाड़, विशाल चट्टानें, नदी, जंगल और घास के मैदान इस गांव की खूबसूरती में चार -चांद लगा देते हैं। 
यह उन यात्रियों के लिए अच्छा गांव है जो भीड़ से बचने की तलाश में हैं। सर्दियों के मौसम में ये गांव बर्फ से ढक जाता है। यहां आप भारत का अंतिम ढाबा, मथी मंदिर, बसपा नदी, हाइड्रो फ्लोर मिल, बौद्ध मंदिर, सेब के बाग और चितकुल किला को देख सकते हैं। इस बेहतरीन जगह की खूबसूरती देख आप भी चौंक जाएंगे। भले ही चितकुल एक छोटी सी जगह है लेकिन यहां घूमने फिरने की कई जगह है। प्राकृतिक सुंदरता ऐसे जो मन को मोह लेती है। ऐसे में इस बार जून में आप अपने ट्रिप की जगहों की लिस्ट में इस बेहतरीन जगह को भी जरूर शामिल करें।
—————
ऊटी

नीलगिरी हिल्स के बीच बसा ऊटी जून के महीने में घूमने के लिए दक्षिण भारत का बेस्ट हिल स्टेशन है। ग्रामीण इलाकों से घिरा ये सुरमई हिल स्टेशन आपकी यात्रा को खुशनुमा बना देगा। हरे-भरे चाय के बागानों, शांत वातावरण और मनमोहक वादियों के लिए मशहूर ऊटी भारत के सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। हर साल यहां लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में ऊटी की रौनक और भी बढ़ जाती है। इस दौरान यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। न ज्यादा गर्मी और नहीं ज्यादा ठंड, जो इसे समर वेकेशन के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है। ऊटी में आप बॉटनिकल गार्डन, रोज गार्डन, द टी फैक्ट्री, एको रॉक, डॉलफिन्स नोज, सिम्स पार्क, अन्नामलाई मंदिर, हिडन वैली, वैक्स म्यूजिÞयम जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। आपकी यात्रा को सुखद और आरामदायक बनाने के लिए यहाँ कई होटल्स और रिसॉर्ट्स मौजूद हैं। इस प्रकार आपको यहाँ आने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
———
लद्दाख

जून में यदि आप घूमने के लिए किसी ठंडी जगह की तलाश में हैं तो लद्दाख को आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां पर दुनियाभर के एडवेंचर प्रेमी बाइकर्स और साइक्लिस्ट घूमने के लिए आते हैं। यहां पर पर्यटक माउंटेन क्लाइंबिंग के साथ जीप सफारी, नदियों के नीचे राफ्टिंग और जंगल में लंबी पैदल यात्रा का मजा ले सकते हैं। लेह के पास स्थित हेमिस नेशनल पार्क, भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। वन्य जीवन में रुचि रखने वालों के लिए यहां बड़ी संख्या में हिम तेंदुए, आइबेक्स और तिब्बती गजेल जैसे जानवर देखने को मिलते हैं।