बदरीनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित सवार थे छह यात्री

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
देहरादून। चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर जारी है। उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में जारी कहर के साथ ही अब उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। यहां बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार दोपहर में बदरीनाथ धाम से देहरादून वापस आ रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसमें से धुआं उठ रहा है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 1.14 बजे हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून सहस्त्रधारा से रवाना हुआ था। बताया गया कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई। हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद का नया मंजर सामने आया है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट (यूकाडा) के सीईओ प्रतीक जैन के अनुसार अभी हेलीकॉप्टर की तलाश की जा रही है।

उड़ान के करीब 15 मिनट बाद हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल और रेडियो टेलीफोनी से संपर्क टूट गया। इसके बाद से हेलीकॉप्टर की तलाश की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर की आखिरी लोकेशन जोशीमठ के चाई गांव के पास मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर पहाड़ी चट्टान से टकराना हो सकता है। हालांकि, अभी तक न तो हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है और न ही उसमें सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में पायलट हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। इनकी पहचान प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के और एचएस नागाराजा के रूप में हुई है। सभी पांच यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं।