इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 30 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1826 में पेशे से वकील जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का कलकत्ता से प्रकाशन शुरू किया था। इसलिए 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 30 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1498 : क्रिस्टोफर कोलंबस तीसरी बार 6 जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर रवाना हुआ था।
2-
1826 : प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का कलकत्ता से प्रकाशन शुरू हुआ था।
3-
1889 : पेरिस फैशन शो में फ्रांस की हर्मिनी केडल ने आधुनिक ब्रा पेश की थी।
4-
1919 : जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने नाइटहुड की उपाधि वापस लौटा दी थी।
5-
1947 : पुडुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी का जन्म हुआ था।
6-
1955 : भारत में ट्रेड यूनियन आंदोलन के जन्मदाता एन. एम. जोशी का निधन हुआ था।
7-
1981 : बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या कर दी गई थी और देश में आपातकाल लागू हुआ था।
8-
1987 : गोवा को राज्य का दर्जा मिला और वह भारत का 26वां राज्य बना था।
9-
1991 : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के पुरोधा और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन हुआ था।
10-
1996 : छह वर्षीय बच्चे गेधुन चोएक्यी न्यीमा को नया पंचेन लामा चुना गया था।
11-
1998 : अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 5 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
12-
2000 : आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन हुआ था।
13-
2003 : नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
14-
2004 : सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ था लेकिन, दो भारतीयों सहित 22 लोगों की जान चली गई थी।
15-
2007 : अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षकों को पुरस्कृत किया गया था।
16-
2008 : सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया था।
17-
2012 : भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
18-
2012 : लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी।
19-
2013 : बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन हुआ था।
20-
2015 : एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।
21-
2020 : केंद्र सरकार ने देश में लागू कोरोना लॉकडाउन को एक जून से चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया था।
देश-दुनिया का 30 मई का इतिहास
30-May-2025