इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 28 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1986 में केंद्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया था। देश-दुनिया के इतिहास में 28 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1776 : अमेरिका की जीत के साथ सुलिवन द्वीप युद्ध समाप्त हो गया था।
2-
1787 : ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म हुआ था।
3-
1838 : ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में ताजपोशी की गई थी।
4-
1846 : एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन का पेटेंट कराया था।
5-
1857 : नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया और अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था।
6-
1894 : श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया था।
7-
1902 : अमेरिकी संसद ने कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया था।
8-
1914 : ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी की हत्या की गई थी जो प्रथम विश्वयुद्ध का कारण बनी थी।
9-
1921 : 17 भाषाओं का ज्ञान रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का जन्म हुआ था।
10-
1926 : गोटलिब डैमलर और कार्ल बेंज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज बेंज की शुरुआत की थी।
11-
1940 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित बांग्लादेशी अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस का जन्म हुआ था।
12-
1950 : कोरिया में वामपंथियों के प्रति नरम रुख रखने के संदेह में करीब दो लाख लोगों की ‘बोडो लीग नरसंहार’ में हत्या कर दी गई थी।
13-
1960 : वेल्स के मनमाउथशर की एक कोयला खदान में गैस विस्फोट से 37 खनिकों की जान चली गई थी।
14-
1975 : भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केंद्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया था।
15-
1981 : तेहरान में हुए भीषण बम विस्फोट में इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये थे।
16-
1986 : मिजो नेशनल फ्रंट के साथ समझौता होने के बाद लालडेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने थे।
17-
1986 : केंद्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया था।
18-
1996 : भारत ने फिलिस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला था।
19-
2004 : इराक की राजधानी बगदाद में एक समारोह में अमेरिका ने शासन की बागडोर दोबारा इराकी लोगों को सौंप दी थी।
20-
2007 : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री किइची मियाजावा का निधन हुआ था।
21-
2012 : भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन हुआ था।
देश-दुनिया का 28 जून का इतिहास
28-Jun-2025