देश-दुनिया का 27 जून का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 27 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1964 में दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाने का फैसला लिया गया था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में बदल दिया गया। देश-दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1693 : लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू किया गया था।
2-
1839 : सिख साम्राज्य के संस्थापक पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का निधन हुआ था।
3-
1869  : जर्मनी के मशहूर गर्भ विज्ञानी हैंस स्पेमैन का जन्म हुआ था।
4-
1914 : अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
5-
1939 : 300 से ज्यादा फिल्मों में संगीत देने वाले संगीतकार आरडी बर्मन का जन्म  हुआ था।
6-
1940 : सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया था।
7-
1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
8-
1964 : उड़नपरी के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली भारतीय एथलीट पीटी ऊषा का जन्म हुआ था।
9-
1964 : दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया था।
10-
1967 : लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया था।
11-
1967 : भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया था।
12-
1980 : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन का जन्म हुआ था।
13-
1991 : युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही उस पर हमला कर दिया था।
14-
2002 : जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए थे।
15-
2003 : अमेरिका में समलैंगिकता पर लगा प्रतिबंध रद्द कर दिया गया था।
16-
2005 : ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया था।
17-
2008 : माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
18-
2008 : भारत और पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने में आ रही बाधाओें को दूर किया था।
19-
2008 : 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थलसेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन हुआ था।
20-
2015 : भारत के फिल्म इतिहास में खास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया था।