देश-दुनिया का 22 मई का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 22 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1988 में भारत ने स्वदेश में विकसित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि का सफल परीक्षण किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 22 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1545 : भारत में सूर साम्राज्य का संस्थापक और महान योद्धा शेरशाह सूरी का निधन हुआ था।
2-
1772 : प्रसिद्ध सामाजिक और धार्मिक सुधारक राजा राममोहन राय का जन्म हुआ था। उन्होंने बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी।
3-
1859 : स्कॉटिश लेखक और भौतिक शास्त्री सर आर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ था।
4-
1906 : अमेरिका के राइट बंधुओं ने अपनी फ्लाइंग मशीन का पेटेंट हासिल किया था।
5-
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने ऑस्ट्रिया, हंगरी और जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
6-
1925 : हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निमार्ताओं में से एक मदन लाल मधु का जन्म हुआ था।
7-
1936 : लार्ड ब्रेबॉर्न ने मुंबई में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी थी। यह देश का पहला स्टेडियम था।
8-
1960 : चिली के दक्षिणी तट पर आए विनाशकारी भूकंप में 5,700 लोगों की जान चली गई थी। समुद्र में उठी उग्र लहरों ने जापान और हवाई तक तबाही मचाई थी।
9-
1963 : भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी थी।
10-
1972 : अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन एक सप्ताह की यात्रा पर सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को पहुंचे थे।
11-
1972 : पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।
12-
1987 : दिल दहलाने वाला हाशिमपुरा हत्याकांड हुआ था। इसमें उत्तर प्रदेश के 19 जवानों पर हत्याकांड का मुकदमा चलाया गया था।
13-
1987 : सर्बिया के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का जन्म हुआ था।
14-
1988 : भारत ने स्वदेश में ही विकसित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया था।
15-
1990 : उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय हुआ था।
16-
1991 : भारत के प्रारंभिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का निधन हुआ था।
17-
2003 : अल्जीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में दो हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
18-
2008 : संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया था।
19-
2010 : एयर इंडिया का विमान कर्नाटक के मंगलौर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस भीषण हादसे में 158 लोगों की जान चली गई थी। जबकि, आठ यात्री आश्चर्यजनक रूप से बच गए थे।
20-
2010 : मध्य इराक के खालेस शहर के बाजार में हुए कार बम धमाके में 23 लोगों की जान चली गई और 55 अन्य घायल हो गए थे।