इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 10 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। वाई-फाई के जनक अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म आज के दिन 1856 में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 10 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1553 : मात्र 15 साल की उम्र में लेडी जेन ग्रे इंग्लैंड की रानी बनी थीं। हालांकि वे केवल 9 दिन तक ही पद रहीं।
2-
1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ था।
3
1856 : वाई-फाई के जनक अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म हुआ था।
4-
1906 : भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी दामोदर मेनन का जन्म हुआ था।
5-
1921 : देश के जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का जन्म हुआ था।
6-
1931 : भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक एम. एस. गोपालकृष्णन का जन्म हुआ था।
7-
1938 : हॉवर्ड ह्यूज ने लॉकहीड-14 के जरिए 91 घंटे में पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकॉर्ड बनाया था।
8-
1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना था।
9-
1951 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और देश के वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म हुआ था।
10-
1962 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने टेलस्टार-1 सैटेलाइट लॉन्च किया था।
11-
1965 : ग्वालियर में महिलाओं के लिए पहले एनसीसी कॉलेज की स्थापना हुई थी।
12-
1966 : भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग का नासिक में निर्माण शुरू हुआ था।
13-
1971 : भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का निधन हुआ था।
14-
1973 : पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया था।
15-
1983 : ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर दूसरी बार प्रधानमंत्री बनी थीं।
16-
1991 : सोवियत संघ के टूटने के बाद बोरिस निकोलायेविच येल्तसिन रूस के पहले राष्ट्रपति बने थे।
17-
1995 : म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की लगभग 6 साल के बाद नजरबंदी से मुक्त की गई थीं।
18-
2003 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया था।
19-
2014 : प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार जोहरा सहगल का निधन हुआ था।
20-
2015 : बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की जान चली गई थी।
21-
2019 : फॉक्सवैगन ने अपने 81 साल पुराने पहले कार मॉडल ‘बीटल’ का प्रोडक्शन बंद करने की घोषणा की थी।
देश-दुनिया का 10 जुलाई का इतिहास
10-Jul-2025