देश-दुनिया का 21 मई का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 21 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1991 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली गई थी। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में लिट्टे की महिला आतंकी ने हार पहनाने के बहाने आत्मघाती हमला किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की थी।
2-
1819 : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।
3-
1840 : न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया था।
4-
1851 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई थी।
5-
1881 : अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना की गई थी।
6-
1904 : पेरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना की गई थी।
7-
1918 : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी थी।
8-
1927 : अमेरिका के पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने छोटे विमान से न्यूयॉर्क से पेरिस के बीच बिना रुके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी थी।
9-
1935 : पाकिस्तान का क्वेटा शहर भूकंप से बुरी तरह से तबाह हो गया था। इस आपदा में 30 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
10-
1961 : दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव हुआ था। 
11-
1971 : मशहूर फिल्म निर्देशक और स्क्रिप्ट लेखक आदित्य चोपड़ा का जन्म हुआ था।
12-
1991 : तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान चली गई थी।
13-
1994 : सुष्मिता सेन ने मनीला में आयोजित प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।
14-
1996 : नई दिल्ली में ब्लास्ट में 25 लोगों की जान चली गई थी। कश्मीर अलगाववादियों ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी।
15-
1996 : प्रसिद्ध शीतल पेय कंपनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की थी।
16-
1998 : 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों ने त्यागपत्र दे दिया था।
17-
2002 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को छह महीने के कारावास की सजा सुनाई गई थी।
18-
2003 : जिनेवा में विश्व के 190 से अधिक देशों ने तंबाकू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संधि को मंजूरी दी थी।
19-
2010 : दार्जिलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग की जान ले ली गई थी। 
20-
2020 : दशक के सबसे विनाशकारी समुद्री तूफान अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में 77 लोगों की जान चली गई थी।
21-
2021 : प्रसिद्ध पर्यावरणविद और ‘चिपको आंदोलन’ के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन हुआ था।