देश-दुनिया का 20 मई का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 20 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारत में गरम दल के नेता और क्रांतिकारी विचारों के जनक विपिन चन्द्र पाल का निधन आज के दिन 1932 में हुआ था।  विपिन आजादी के आंदोलन के दौरान मशहूर लाल, बाल, पाल तिकड़ी का हिस्सा थे। देश-दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1498 : वास्को-डी-गामा भारत के दक्षिणी छोर कालीकट के तट पर पहुंचा था।
2-
1609 : विलियम शेक्सपियर की कविताओं का पहला संग्रह प्रकाशित किया गया था। कहा जाता है कि पब्लिशर ने बिना शेक्सपियर की इजाजत के इसे प्रकाशित कर दिया था। 
3-
1784 : पीस आॅफ पेरिस संधि के तहत नीदरलैंड ने भारत और इंडोनेशिया में अपने कब्जे वाली कुछ जगहें ब्रिटेन को दे दी थीं।
4-
1873 : सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जींस बनाने का पेटेंट मिला था। दुनिया की पहली जींस लेवी स्ट्रॉस ने बनाई थी।
5-
1900 : हिंदी जगत के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ था।
6-
1902 : क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली थी। अमेरिका ने 1899 में स्पेन के साथ युद्ध के दौरान क्यूबा पर कब्जा कर लिया था।
7-
1918 : 1947 के भारत पाक-युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के वीर सैनिक पीरू सिंह का जन्म हुआ था।
8-
1929 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख हस्तियों में शामिल राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ था। 
9-
1932 : भारत में गरम दल के नेता और क्रांतिकारी विचारों के जनक विपिन चन्द्र पाल का निधन हुआ था।
10-
1957 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का निधन हुआ था। 
11-
1965 : ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।
12-
1965 : मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720 बी के क्रैश हो जाने से 121 लोगों की जान चली गई थी।
13-
1972 : ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ का निधन हुआ था।
14-
1983 : दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में हुए कार बम धमाके में 16 लोग मारे गए थे जबकि 130 से ज्यादा घायल हो गए थे।
15-
1995 : रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण किया गया था।
16-
1999 : कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सजा दी गई थी।
17-
2001 : अफगानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया था।
18-
2011 : दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान हुए घोटाले में सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल की थी।
19-
2011 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हजारों करोड़ की लागत से बनी आॅइल रिफाइनरी देश को समर्पित की थी।
20-
2011 : झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला होने का गौरव हासिल किया था। 
21-
2012 : प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ था।