इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 20 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1877 में मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस को लोगों के खोला गया था। हालांकि, 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1756 : नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया था।
2-
1858 : ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा हुआ और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हो गया था।
3-
1869 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और किर्लोस्कर उद्योग समूह के संस्थापक लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का जन्म हुआ था।
4-
1887 : मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस लोगों के लिए खोला गया था। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
5-
1916 : महाराष्ट्र के पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।
6-
1923 : देश के कुशल पत्रकार तथा लेखक गौर किशोर घोष का जन्म हुआ था।
7-
1976 : अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद अमेरिका ने लेबनान से अपने सैकड़ों नागरिकों को वहां से निकाला था।
8-
1990 : ईरान में आए शक्तिशाली में भूकंप में लगभग 40 हजार लोगों की जान चली गई थी।
9-
1991 : बर्लिन को फिर से जर्मनी की राजधानी बनाने के लिए संसद में मतदान हुआ था।
10-
1994 : ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 लोगों की जान चली गई थी।
11-
1996 : भारत सरकार ने जिनेवा सम्मेलन में सीटीबीटी पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था।
12-
1998 : भारत के विश्वनाथन आनंद ने व्लादिमीर क्रैमनिक को हराकर पांचवां फ्रैंकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता था।
13-
2000 : काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ था।
14-
2001 : जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे।
15-
2002 : पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया था।
16-
2002 : अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई थी।
17-
2005 : रूस का मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था।
18-
2006 : जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया था।
19-
2012 : लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की जान चली गई और 500 से ज्यादा घायल हो गए थे।
20-
2014 : प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी।
देश-दुनिया का 20 जून का इतिहास
20-Jun-2025