इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 17 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1885 में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क बंदरगाह पहुंचा था। इसे फ्रांस की तरफ से अमेरिका को तोहफे में दिया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 17 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1632 : मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ था।
2-
1756 : नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता पर आक्रमण किया था।
3-
1757 : मुर्शिदाबाद पर हमला करने के इरादे से निकला क्लाइव कटवा पहुंचा और वहां के किले पर कब्जा किया था।
4-
1799 : नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया था।
5-
1839 : भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक का निधन हुआ था।
6-
1885 : स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी फ्रांस से न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा था।
7-
1917 : महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज को अपना आवास बनाया था।
8-
1938 : जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
9-
1963 : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई थी।
10-
1973 : भारत के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ था।
11-
1970 : शिकागो में पहली बार किडनी के प्रत्यारोपण के लिए आॅपरेशन किया गया था।
12-
1974 : ब्रिटेन की संसद में हुए बम धमाके में 11 लोग घायल हुए थे।
13-
1980 : अमेरिका ने अपनी 160 परमाणु मिसाइलों को ब्रिटेन में रखने का ऐलान किया था।
14-
1991 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया था।
15-
2002 : कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया था।
16-
2004 : मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर पाए गए थे।
17-
2004 : बगदाद में सेना के भर्ती केंद्र पर हुए विस्फोट में 42 लोगों की जान चली गई थी।
18-
2008 : देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ का बेंगलुरू में सफल परीक्षण किया गया था।
19-
2008 : रूस ने अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा 2012 तक नष्ट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया था।
20-
2008 : कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला था।
21-
2012 : भारत की शटलर साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनी थीं।
देश-दुनिया का 17 जून का इतिहास
17-Jun-2025