देश-दुनिया का 16 जून का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 16 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1963 में रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1779 : स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग की शुरुआत की थी।
2-
1815 : नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रसिया को पराजित किया था।
3-
1881 : ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
4-
1911 : न्यूयॉर्क में आईबीएम कंपनी की स्थापना की गई थी। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टेबुलेटिंग रिकॉर्डिंग कंपनी था।
5-
1920 : हिन्दी फिल्मों के पार्श्व गायक और संगीतकार हेमंत कुमार का जन्म हुआ था।
6-
1925 : महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन हुआ था।
7-
1944 : रसायन विज्ञान के जनक कहे जाने वाले भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन हुआ था।
8-
1950 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ था।
9-
1963 : रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी।
10-
1979 : सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत हो गई थी।
11-
1992 : ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई किताब का विमोचन किया गया था। ‘डायना-ए ट्रू स्टोरी’ शीर्षक नाम की इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया था।
12-
2007 : सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला बनी थीं।
14-
2007 : एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया था।
15-
2008 : विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कंपनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कंपनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया था।
16-
2008 : प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचंड को नेपाल में शांति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी पुरस्कार प्रदान किया गया था।
16-
2008 : कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत दी गई थी।
17-
2012 : अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौटा था।
18-
2012 : बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में कारोबार शुरू किया था।
19-
2012 : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में एक बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए थे।
20-
2013 : इराक में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोगों की जान चली गई थी।
21-
2015 : प्रसिद्ध भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक चार्ल्स कोरिया का निधन  हुआ था।