देश-दुनिया का 15 मई का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 15 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1940 में फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड की शुरुआत हुई थी। रिचर्ड और मौरिस नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था। जो आज दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन बन चुका है। देश-दुनिया के इतिहास में 15 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1242 : दिल्ली के सुल्तान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुल्तान की हत्या कर दी थी।
2-
1817 : देश के प्रसिद्ध समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म हुआ था।
3-
1859 : पियरे क्यूरी का जन्म हुआ था। उन्हें अपनी पत्नी मैडम क्यूरी के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। दोनों ने मिलकर रेडियम की खोज की थी।
4-
1907 : भगत सिंह और राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ था।
5-
1930 : दुनिया की पहली एयर होस्टेस ऐलन चर्च ने आकलैंड-शिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी थी।
6-
1933 : भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म हुआ था।
7-
1940 : रिचर्ड और मौरिस नाम के दो भाइयों ने फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड की शुरुआत की थी।  
8-
1957 : ब्रिटेन ने प्रशांत महासागर में किए गए श्रृंखलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम के परीक्षण की घोषणा की थी। 
9-
1958 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया था।
10-
1967 : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ था।
11-
1988 : सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया था।
12-
1993 : भारत के पहले आर्मी कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन हुआ था।
13-
1995 : एलीसन गारग्रीब्स बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी थीं।
14-
1999 : कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मतदान करने का अधिकार दिया था।
15-
2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया था।
16-
2008 : भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनी थीं।
17-
2010 : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन हुआ था।
18-
2013 : पेंटर गेरहार्ड रिक्टर की एक पेंटिंग 37 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुई थी। ये किसी भी कलाकार के जीवित रहते उसकी कृति की नीलामी की सबसे बड़ी रकम है।
19-
2011 : किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत का निधन हड्डी के कैंसर की वजह से हुआ था। 
20-
2018 : आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में नाव डूबने से 40 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 20 लोगों को सुरक्षित बचाया गया था।
21-
2020 : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 हजार 970 हो गई थी। जबकि संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार 649 हो गया था।