इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 14 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1992 में भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारत के अलावा कई अन्य देशों ने भी लिट्टे को प्रतिबंधित कर दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 14 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1607 : उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया था। जिसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया था।
2-
1610 : फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या के बाद लुइस तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे थे।
3-
1657 : शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी संभाजी का जन्म हुआ था।
4-
1702 : इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस तथा स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
5-
1878 : पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया था।
6-
1879 : थॉमस अल्वा एडिसन यूरोप की एडीसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े थे।
7-
1883 : प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का जन्म हुआ था।
8-
1892 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का जन्म हुआ था।
9-
1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया था।
10-
1948 : इस्राइल ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
11-
1955 : सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वारसा में ‘वारसा संधि’ पर हस्ताक्षर किए थे।
12-
1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र संघ का 111 वां सदस्य देश बना था।
13-
1973 : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी।
14-
1984 : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म अमेरिका में हुआ था।
15-
1991 : दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सजा सुनाई गई थी।
16-
1992 : भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था।
17-
2007 : जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन संबन्धी विधेयक को मंजूरी दी थी।
18-
2012 : इस्राइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए थे।
19-
2013 : ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना था।
20-
2016 : प्रसिद्ध तमिल विद्वान एवं लेखक कंडासामी कुप्पुसामी का निधन हुआ था।
देश-दुनिया का 14 मई का इतिहास
14-May-2025