देश-दुनिया का 13 जून का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 13 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1997 में राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1290 : खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ।
2-
1325 : विद्धान तथा लेखक इब्न बतूता ने सउदी अरब के मक्का के लिए अपनी पहली यात्रा शुरू की थी।
3-
1731 : स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।
4-
1757 : नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया था।
5-
1888 : अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया था।
6-
1923 : हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म हुआ था।
7-
1932 : इंग्लैंड और फ्रांस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
8-
1943 : स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो पहुंचे थे।
9-
1956 : ब्रिटेन ने 75 साल बाद स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा था।
10-
1970 : न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी क्रिस केर्न्स का जन्म हुआ था।
11-
1971 : न्यूयॉर्क टाइम्स ने ‘पेंटागन पेपर्स’ को पहली बार पब्लिश किया था।
12-
1993 : किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
13-
1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की जान चली गई थी।
14-
2002 : अमेरिका ने एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया था।
15-
2004 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ कबीला के खिलाफ तख्तापलट का प्रयास विफल हो गया था।
16-
2005 : पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किया गया था।
17-
2006 : नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद के मुद्दे पर समझौता किया था।
18-
2008 : चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के संबंध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
19-
2012 : पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेहदी हसन का निधन हुआ था।
20-
2016 : प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन हुआ था।