देश-दुनिया का 12 जून का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 12 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया था और उनके निर्वाचन को अमान्य घोषित कर दिया था। इसी फैसले से इमरजेंसी की नींव पड़ी थी। देश-दुनिया के इतिहास में 12 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1665 : न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और यॉर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया था।
2-
1897 : असम में भीषण भूकंप से करीब 1500 लोगों की  जान चली गई थी।
3-
1924 : अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का जन्म हुआ था।
4-
1929 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के जुल्म का शिकार बनी यहूदी लड़की एनी फ्रेंक का जन्म हुआ था। नाजियों की कैद के दौरान लिखी गई एनी की डायरी को बाद में किताब के रूप में छापा गया था।
5-
1932 : भारत की प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनी का जन्म हुआ था।
6-
1957 : भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध नेता नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म हुआ था।
7-
1957 : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जावेद मियांदाद का जन्म हुआ था।
8-
1962 : अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले कारागार एलकटराज से तीन कैदी भाग निकले थे।
9-
1964 : अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।
10-
1972 : महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।
11-
1975 : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया और उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया था।
12-
1990 : रूस ने खुद को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया और 1992 से हर साल 12 जून को रूस दिवस मनाया जाता है।
13-
1994 : बोइंग-777 ने अपनी पहली उड़ान भरी थी। उस समय इस विमान में दुनिया का सबसे बड़ा ट्विन जेट इंजन लगाया गया था।
14-
1998 : भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय लिया गया था।
15-
1999 : पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी।
16-
2001 : सीमा विवाद के मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश के बीच वार्ता शुरू की गई थी।
17-
2002 : बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत की गई थी जिसका मकसद लोगों में बाल श्रम को लेकर जागरूकता फैलाना था।
18-
2007 : ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली थी।
19-
2013 : भारत में 163 साल से चली आ रही टेलीग्राम सेवा को बंद करने की घोषणा की गई थी। 15 जुलाई 2013 को आखिरी टेलीग्राम भेजा गया था।
20-
2016 : भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल ने दूसरी बार आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था।
21-
2017 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन हुआ था।