देश-दुनिया का 05 जून का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 05 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1984 में पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 05 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1507 : इंग्लैंड और नीदरलैंड ने व्यापार समझौते पर सहमति  जताई थी।
2-
1659 : मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा था।
3-
1846 : अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई थी।
4-
1912 : अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया था।
5-
1915 : डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया था।
6-
1942 : प्रतिभाशाली गजल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन हुआ था।
7-
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की तिकड़ी वाले मित्र सेनाओं ने रोम शहर को अपने कब्जे में लिया था।
8-
1953 : डेनमार्क में नया संविधान लागू हुआ था।
9-
1961 : भारत के टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म हुआ था।
10-
1967 : इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए थे।
11-
1968 : अमेरिका के लॉस एंजलिस के एक होटल में सांसद रॉबर्ट कैनडी पर जानलेवा हमला हुआ था। हमलावर को तत्काल पकड़ लिया गया और उसे उम्रकैद की सजा हुई थी।
12-
1972 : उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था।
13-
1972 : संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति जागृति लाने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की थी।
14-
1984 : पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया था।
15-
1990 : सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
16-
2002 : भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज कर दिया था।
17-
2005 : ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
18-
2008 : अमेरिका ने भारत और चीन को निगरानी सूची में डाला था।
19-
2013 : अमेरिकी जासूस एडवर्ड स्नोडेन ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी पर लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटाने का खुलासा किया था।
20-
2017 : सबसे भारी रॉकेट ‘जीएसएलवी मार्क-3 डी-1’ का सफल प्रक्षेपण किया गया था।