इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 02 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1757 में प्लासी की लड़ाई में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना से हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की जान ले ली गई थी। सिराजुद्दौला के शासन की समाप्ति को भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की नींव माना जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 02 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1306 : मुगल शासक अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाना पर आक्रमण किया था।
2-
1698 : ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यावसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया था।
3-
1757 : प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या कर दी गई थी।
4-
1843 : होम्योपैथी का आविष्कार करने वाले क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हानेमान का निधन फ्रांस के पेरिस में हुआ था।
5-
1897 : इतालवी वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया था।
6-
1940 : ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार किया था।
7-
1940 : हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश देते हुए ‘आॅपरेशन सी लायन’ की शुरुआत की थी।
8-
1941 : हैम्बर्ग में नाजी नरसंहार में करीब 7 हजार लोग मारे गए थे।
9-
1949 : वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली थी।
10-
1950 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ मेहर अली का निधन हुआ था।
11-
1956 : तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य रहे तूफानी सरोज का जन्म हुआ था।
12-
1962 : सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला था।
13-
1972 : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
14-
1979 : अमेरिका में एक महिला का सम्मान करने के लिए सुसान बी एंथनी डॉलर जारी किया गया था।
15-
1990 : सउदी अरब में मक्का से मीना की ओर जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 14 सौ से ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो गई थी।
16-
1993 : अध्यादेश के जरिए ओएनजीसी को कॉर्पोरेशन में बदला गया था।
17-
2002 : हेपेटाइटिस सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया था।
18-
2004 : छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
19-
2006 : इंग्लैंड फुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा था।
20-
2010 : कांगो में एक टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की जान चली गई थी।
21-
2015 : फिलीपींस में 220 यात्रियों को लेकर जा रही नौका डूबने से 62 लोगों की जान चली गई थी।
देश-दुनिया का 02 जून का इतिहास
02-Jul-2025