जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 3,567 प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रवक्ता (पीजीटी)/सहायक अध्यापक (टीजीटी) अभ्यर्थियों के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सीएम योगी ने नवचयनित शिक्षकों एवं उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व, संस्कार एवं सामर्थ्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।






