जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोचत जनता पार्टी (सीजेपी)के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पूर्व हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-56 में उनके घर से हिरासत में लिया था। अधिकारियों ने रविवार को उनकी रिहाई की पुष्टि की। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि अगर ध्रुव राठी प्रतिबंधित आदेशों के बाद भी जंतर-मंतर जाने की कोशिश करेंगबे तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जाएगा।
बता दें कि ध्रुव राठी को उस समय हिरासत में लिया गया, जब दिल्ली पुलिस राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रही थी। कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। पार्टी ने यह मांग एसआईआर से जुड़ी कथित अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर उठाई थी। पुलिस प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए कई जगहों पर निगरानी और सुरक्षा बढ़ा रही थी।

हजारों कार्यकर्ता हिरासत में
प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में बड़े स्तर पर पुलिस कार्रवाई की गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो राजधानी के अलग-अलग इलाकों से 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त कर दी गई थी कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे लोगों को कई जगहों पर रोका गया। इस कार्रवाई के दौरान ध्रुव राठी के अलावा कई दिपके सहित उनके अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया था।
ममता बनर्जी और केजरीवाल भी लिए गए थे हिरासत में
प्रदर्शन में शामिल होने का प्रयास कर रहे कई विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सीजेपी से अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को भी एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें एहतियातन गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई।





