803 करोड़ की लागत से बलरामपुर का विकास, 78 परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया शिलान्यास

जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार विकासोन्मुखी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर में 803 करोड़ से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चाबी, चेक एवं स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि बलरामपुर के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। 

किसानों, नौजवानों, व्यापारियों एवं बेटियों की आवश्यकताओं के अनुरूप हर जरूरी विकास कार्य डबल इंजन सरकार प्राथमिकता से पूरा करेगी।