जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। रविवार को सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन ( एससीसीएम), दिल्ली-नोएडा ने आईएससीसीएम-डे एवं प्रथम नेशनल क्रिटिकल केयर-डे के अवसर पर केयर एट कम्युनिटी डोर स्टेप (क्रिटिकल केयर समुदाय आपके द्वार) विषय पर एक वॉकथॉन का सफल आयोजन किया। इस वॉकथॉन का उद्देश्य आम लोगों में क्रिटिकल केयर, आपातकालीन स्थिति में सही समय पर सही कदम उठाने, समय पर इलाज और मेडिकल सुविधाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि क्रिटिकल केयर केवल आईसीयू तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत समुदाय में जागरूकता और सही समय पर कार्रवाई से होती है।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वॉकथॉन का शुभारंभ चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से हुआ और इसका समापन नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए, नोएडा में गेट नंबर-4 पर हुआ। इस आईएससीसीएम में वॉक फार लाइफ में लगभग 250-300 डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य मेडिकल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
समापन अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित किया। उन्होंने गंभीर बीमारियों के उपचार में समय पर चिकित्सा सहायता, क्रिटिकल केयर सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के लिए चिकित्सक समुदाय के प्रयासों की सराहना की। साथ ही डॉ. अखिल तनेजा एवं डॉ. आशुतोष भारद्वाज के नेतृत्व और सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, स्वयंसेवकों और सोसाइटी के सदस्यों के समर्पण एवं उत्साह की सराहना की।

इस कार्यक्रम में कैलाश अस्पताल समूह की चेयरपर्सन, डॉ. उमा शर्मा, कैलाश अस्पताल समूह डायरेक्टर क्रिटिकल केयर डॉ. अनिल गुरनानी, एससीसीएम दिल्ली-नोएडा के चेयरपर्सन डॉ. अखिल तनेजा, सचिव, डॉ. अमित गोयल, कोषाध्यक्ष, डॉ. अनूप अग्रवाल, समिति के सदस्य, डॉ. अनीश गुप्ता, डॉ. देव शंकर पटेल, डॉ. ऋषभ कुमार मित्तल, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. जितिन शर्मा, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. गौरव प्रताप सिंह, पदेन सदस्य, डॉ, प्रशांत कुमार, उपाध्यक्ष, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, कार्यकारिणी समिति के सदस्य, डॉ. रंजीत चटर्जी, उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सदस्य, डॉ. सौरभ तनेजा एवं काफी संख्या में नोएडा दिल्ली एनसीआर के डॉक्टर्स उपस्थित रहे।





