वैलेंटाइन डे : प्रेमी जोड़ों का खास सप्ताह

जनप्रवाद ब्यूरो, दिल्ली। दुनियाभर में प्यार का पर्व यानी वैलेंटाइन सप्ताह हर साल फरवरी माह में एक सप्ताह तक मनाया जाता है। ये सातों दिन प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए खास होता है। वैलेंटाइन वीक का हर दिन आशिकों को एक दूसरे के करीब लाता है। वहीं प्रेमी, पति-पत्नी, दोस्त और परिवार के लोग भी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, जो कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर समाप्त होता है। सप्ताह का हर दिन एक खास महत्व रखता है, जैसे- रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी बियर डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे, जिनका उद्देश्य प्रेम को और गहरा और व्यक्तिगत बनाना होता है।  

वेलेंटाइन वीक की कहानी

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत संत वेलेंटाइन से जुड़ी हुई है। संत वेलेंटाइन एक क्रिश्चियन संत थे जो तीसरी सदी में रोम में रहते थे। संत वेलेंटाइन का मुख्य कार्य था प्रेम और सहिष्णुता का प्रचार करना। वह प्रेमी जोड़ों के विवाह में मदद करते थे, खासकर उस समय जब रोम के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें युवा सैनिकों को विवाह करने से मना किया गया था। यह आदेश इसलिए था क्योंकि सम्राट का मानना था कि अविवाहित सैनिक बेहतर लड़ाई लड़ सकते थे। संत वेलेंटाइन ने इस आदेश के खिलाफ जाकर प्रेमी जोड़ों का गुपचुप तरीके से विवाह कराना शुरू किया। इसी के चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में फांसी दे दी गई। संत वेलेंटाइन का बलिदान और उनके प्रेम के प्रति समर्पण को प्यार और रोमांस का प्रतीक माना गया। उन्हीं की याद में वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है।
वेलेंटाइन वीक के दिन
7 फरवरी : रोज डे

इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। विभिन्न रंगों के गुलाब अलग-अलग भावनाओं को व्यक्त करते हैं। लाल गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जबकि सफेद गुलाब पवित्रता और शांति का प्रतीक होता है।
8 फरवरी : प्रपोज डे

यह दिन उन लोगों के लिए है जो अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं। वे अपने दिल की बात को सामने लाकर अपने प्रिय व्यक्ति से शादी के प्रस्ताव या प्रेम का प्रस्ताव रखते हैं।
9 फरवरी :  चॉकलेट डे

इस दिन चॉकलेट का आदान-प्रदान किया जाता है, जो प्रेम और मिठास का प्रतीक है। लोग एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपने रिश्ते को मीठा बनाते हैं।
10 फरवरी : टेडी डे
यह दिन टेडी बियर्स का गिफ्ट देने का होता है। टेडी बियर को ममता और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इसे गिफ्ट के रूप में देकर लोग अपने रिश्ते में अपनापन और स्नेह बढ़ाते हैं।
11 फरवरी : प्रॉमिस डे
प्रॉमिस डे के दिन प्रेमी एक-दूसरे से वादे करते हैं। ये वादे विश्वास, ईमानदारी और हमेशा एक-दूसरे का साथ देने के लिए होते हैं। यह दिन रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा को प्रतिबिंबित करता है।
12 फरवरी : हग डे
इस दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार और देखभाल को व्यक्त करते हैं। गले लगना एक गर्म और स्नेहपूर्ण तरीका होता है, जिससे लोग अपने दिल की भावनाओं को साझा करते हैं।
13 फरवरी : किस डे
यह दिन प्यार और रोमांस के सबसे सीधे और खूबसूरत तरीकों में से एक किस के रूप में मनाने के लिए है। किस डे को प्यार को और भी गहरा करने का प्रतीक माना जाता है।
14 फरवरी : वेलेंटाइन डे
वेलेंटाइन वीक का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है वेलेंटाइन डे। इस दिन को खासतौर पर प्रेमी और प्रेमिकाएं एक-दूसरे से अपने दिल की बातें साझा करते हैं। उपहार, गुलाब और चॉकलेट के माध्यम से एक-दूसरे को प्यार का इजहार किया जाता है। यह दिन प्यार और रोमांस के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
—————-
गैलेंटाइन्स डे

पिछले कुछ सालों से वेलेंटाइन डे के इतर गैलेंटाइन्स डे भी मनाने का प्रचलन बढ़ा है। बता दें कि गैलेंटाइन्स डे का—वो खास मौका जब महिलाएं अपनी सबसे प्यारी, सबसे सच्ची और सबसे मजेदार दोस्तों के साथ जश्न मनाती हैं।  यह कोई पुरानी परंपरा नहीं बल्कि ये आइडिया सुपरहिट अमेरिकन टीवी की लीड कैरेक्टर लेस्ली नोप के दिमाग से आया था। 2010 में जब उसने अपनी सहेलियों के साथ ब्रंच किया और इसे गैलेंटाइन्स डे नाम दिया गया। गैलेंटाइन्स डे उन दोस्तों को समर्पित होता है जो दोस्त हमारे हर मूड को समझते हैं। जो हमारी बेवकूफियों पर भी हंसते हैं और मुश्किल वक्त में हमें सहारा देते हैं।

एंटी-वेलेंटाइन वीक


एंटी-वेलेंटाइन वीक एक विरोधाभासी सप्ताह है जो विशेष रूप से उन लोगों द्वारा मनाया जाता है, जो वेलेंटाइन डे के पारंपरिक प्यार और रोमांस के उत्सव से असहमत होते हैं या उसे पसंद नहीं करते हैं। यह सप्ताह वेलेंटाइन डे के बाद 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाया जाता है।
15 फरवरी : स्लैप डे
एंटी-वैलेंटाइन वीक में सबसे पहले 15 फरवरी को स्लैप डे मनाया जाता है। इसदिन यदि किसी का ब्रेकअप हो गया है, तो एक्स बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को भुलाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन उन कड़वे अनुभवों को अपनी जिंदगी से दूर करने का समय होता है।
16 फरवरी : किक डे
16 फरवरी को किक डे मनाया जाता है। इसमें भी एक्स बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की निगेटिव और कड़वी फीलिंग्स को जीवन से किक यानी लात मारकर बाहर निकाल देने के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है।
17 फरवरी : परफ्यूम डे
17 फरवरी को परफ्यूम डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन आप एक खुशबूदार परफ्यूम खरीदें और उसकी महक से अपनी जिंदगी को खुशबूदार बनाएं। यह दिन बुरे रिश्ते से बाहर निकलने के बाद खुद को खुश करने के लिए मनाया जाता है।
18 फरवरी : फ्लर्ट डे
एंटी-वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन यानी 18 फरवरी को फ्लर्ट डे मनाया जाता है। इस दिन आप किसी नए दोस्त के साथ जुड़ सकते हैं। उसकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। इस दिन का यह मतलब नहीं है कि आप किसी के साथ फ्लर्ट करने लगें। ऐसा करना आपके लिए घातक हो सकता है।
19 फरवरी : कन्फेशन डे
19 फरवरी को कन्फेशन डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने लाइफ पार्टनर या किसी भी करीबी दोस्त को अपने अंदर की बात बता सकते हैं। यदि आपने कोई गलती की है तो कन्फेस करते हुए माफी मांग सकते हैं। साथ ही भविष्य में कोई गलती ना करने का वादा भी कर सकते हैं।
20 फरवरी : मिसिंग डे
20 फरवरी को मिसिंग डे मनाया जाता है। अगर आपका किसी से ब्रेकअप हुआ है तो उसे बताएं कि आप उन्हें कितना मिस करते हैं और उनकी आपकी जिंदगी में कितनी खास जगह है। यह फीलिंग शेयर करने का दिन होता है।
21 फरवरी : ब्रेकअप डे
एंटी-वैलेंटाइन डे का आखिरी दिन यानी 21 फरवरी को ब्रेकअप डे मनाया जाता है। इस दिन आप ऐसे रिश्ते से ब्रेकअप कर सकते हैं, जिनमें आपको खुशी महसूस नहीं हो रही है। ब्रेकअप होने के बाद आप जीवन में उदास ना हों, बल्कि हमेशा आगे बढ़ते रहें। अपने जीने की इच्छा को कम न होने दें।