फिर सुर्खियों में वड़ा पाव गर्ल : शब-ए-बारात मनाने के बाद दिखाई सिंदूर भरी मांग, बेवफाई पर पति का खतरनाक जवाब

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे किसी ओटीटी प्लेटफार्म के लिए नहीं बल्कि अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित अब इंफ्लुएंसर बन गईं। वे बिग बॉस ओटीटी 3 में भी नजर आईं थी। हाल ही में चंद्रिका का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंनें वह रोते हुए अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया था। यह बात अलग है कि सोशल मीडिया यूजर्स उनकी बातों पर यकीन नहीं कर रहे हैं। वीडियो में वे कह रही थीं कि मैं घर संभाल रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं, काम देख रही हूं। आगे वे पति के फोन पर कुछ चैट्स दिखाती हैं। साथ ही एक तस्वीर दिखाती हैं, जिसमें एक लड़की चंद्रिका के पति के साथ नजर आ रही है। लड़की का चेहरा फोटो में छिपा दिया गया है। 
पति ने लगाया बेवफाई का आरोप


पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाने के बाद अब, सामने आए वीडियो में चंद्रिका किसी और लड़के के साथ दिखाई दे रही हैं। उनको हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दूसरे आदमी के साथ रील बनाते हुए देखा गया, था जिससे दर्शकों के बीच यह अटकलें लगने लगीं कि क्या उन्होंने दोबारा शादी कर ली है। इसी बीच, युगम ने चंद्रिका के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि उनके पास उस अकाउंट का एक्सेस था, जिसमें उन्होंने लिखा, अपने नए आशिक के साथ घूम, मुझे फर्क नहीं पड़ता। 
तेरी गलियां अब मेरी


दूसरी ओर चंद्रिका ने शब-ए-बारात की शुभकामनाएं देते हुए एक आदमी के साथ वीडियो अपलोड करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया। क्लिप में दोनों पति-पत्नी जैसे बर्ताव करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में चंद्रिका लाल सलवार सूट और लाल सिंदूर में दिखाई दे रही हैं, जबकि वह आदमी उनके सिर से सिंदूर उतारकर अपने माथे पर तिलक लगाता है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गईं। इन वीडियोज पर लोगों ने कमेंट किया है। एक ने रिएक्ट करते हुए कह कि अरे दूसरा पति। एक ने पूछा, क्या आपने सच में दोबारा शादी कर ली है?' वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट है। येजर ने लिखा कि लोग पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करते हैं।'

चंद्रिका के पति का जवाब

युगम ने चंद्रिका की प्रोफाइल से एक वीडियो अपलोड किया है। उनके पास उसका एक्सेस था। उन्होंने भी दावा किया कि चंद्रिका को पता चलने पर कि उनके पास उसका एक्सेस है, वह वीडियो जल्द ही अपने अकाउंट से डिलीट कर सकती हैं। अपनी दुकान के सामने खड़े होकर युगम ने कहा, चंद्रिका, तू मुझसे इस दुकान का एक्सेस तो कभी नहीं ले पाएगी, चाहे पेज का ले ले। तू चाहे किसी के भी साथ घूम, किसी को अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम, मुझे फर्क नहीं पड़ता। युगम ने यह भी दावा किया कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि उनकी पत्नी चंद्रिका अपने कथित नए प्रेमी के साथ समय बिताती है या कुछ करती है। युगम ने धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई उनकी दुकान पर आया तो वह उसकी टांगे तोड़ देंगे। यह वीडियो अब चंद्रिका के पेज से हटा दिया गया है, लेकिन युगम के इंस्टा हैंडल पर अभी भी मौजूद है। 
कौन हैं युगम गेरा

बता दें कि युगम गेरा चंद्रिका दीक्षित के पति हैं। उनकी बड़ा पाव की दुकान है। पुराने इंटरव्यू के अनुसार, चंद्रिका के इंदौर से दिल्ली आने के बाद दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। युगम ने उनके स्ट्रगल के दिनों में और बिग बॉस ओटीटी तक के सफर में उनका साथ दिया। दोनों का एक छोटा बेटा भी है जिसका नाम रुद्र है।