जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। पीएम मोदी की अपील पर दिल्ली सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्कफ्रॉम होम लागू कर दिया है। उन्होंने निजी कंपनियों से भी इसे लागू करने की अपील की है। सरकार ने मेरा भारत, मेरा योगदान अभियान के तहत कई तरह के उपायों की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए सरकारी स्तर पर प्रत्येक सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा। वहीं निजी कंपनियों से भी यह कहा जाएगा कि दो दिन वर्क फ्रॉम होम किया जाए। इन दो दिनों में शत प्रतिशत कर्मचारी घर से अपना काम करेंगे। हालांकि, आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं वाले विभागों को इससे अलग रखा गया है।

सीएम रेखा गुप्ता और मंत्रियों के वाहनों की संख्या में की गई कटौती का भी जिक्र किया गया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के अधिक इस्तेमाल से बचा जाए। अधिकारियों के पेट्रोल में 20 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार को मंडे मेट्रो डे रहेगा और मंत्री और अधिकारी ज्यादा संख्या में इसका इस्तेमाल करेंगे।

इसके अलावा दफ्तरों के समय में भी बदलाव किया गया है। दिल्ली सरकार के कार्यालय का समय 10 से 7:30 बजे तक कर दिया गया है। वहीं निगम के दफ्तर सुबह 8:30 से 5:30 बजे तक चलेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की जनता से अनुरोध किया है कि नो व्हीकल डे मनाएं। सरकार अगले छह महीने तक कोई गाड़ी नहीं खरीदेगी। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं कोर्ट ऑनलाइन चलाने का भी अनुरोध किया गया है।





