अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों की जांच शुरू नगर निगम के अधिकारी खंगाल रहे प्रॉपर्टी !

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद ममता बनर्जी और उनके भतीजे पर जांच शुरू हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो उनकी कंपनियों के साथ ही उनकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए गए हैं। अगर जांच में कुछ भी गड़बड़ पाया गया तो अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोलकाता नगर निगम के इंजीनियर और अधिकारी बीते कुछ दिनों से उन संपत्तियों की पहचान कर रहे हैं जो अभिषेक बनर्जी या उनके परिवार के सदस्यों की हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि केएमसी अधिकारियों ने रविवार को भी काम किया। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों और इंजीनियरों को आदेश दिया गया कि वे नगर निगम के प्रॉपर्टी रिकॉर्डर्स की बारीकी से जांच करें। बता दें कि इस जांच में लीप्स एंड काउंट्स नाम की एक प्राइवेट कंपनी भी आई है, जिसका कनेक्शन अभिषेक बनर्जी से बताया जा रहा है। आरोप है कि यह कंपनी शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, अभिषेक ने इस सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। 


बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि उन्हें लीप्स एंड बाउंड्स नामक निजी कंपनी की संपत्तियों से संबंधित फाइल मिल गई हैं, जो कथित रूप से बनर्जी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इनकी जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने कोलकाता नगर निगम से फाइल मांगी थीं और मुझे दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में स्थित लीप्स एंड बाउंड्स के एक आलीशान कार्यालय सहित 24 संपत्तियों का विवरण मिला गया है। मेरे पास भतीजे की संपत्तियों की सूची है और जल्द ही मैं उनकी जांच शुरू कराऊंगा। बता दें कि अगर वास्तव में अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों की जांच हो रही है तो आगामी दिनों में वे परेशानी में पड़ सकते हैं। जैसा कि पहले भी चर्चाएं रही हैं कि अभिषेक बनर्जी के पास आस से अधिक संपत्ति है। ऐसे में जांच में कुछ भी पाया गया तो मुश्किलें बढ़ना तय है।