जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण का मतदान जारी है। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान कहीं शांतिपूर्ण तो कहीं झड़पों के साथ जारी है। नौ बजे तक 19 प्रतिशत और तमिलनाडु में 18 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बंगाल कबे मुर्शिदबाद में मतदान से पहले ही हुमायूं कबीर पार्टी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। यहां देशी बम फेंकने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोग घायल हुए हैं।

इसके अलावा मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने के चलते हंगामा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मतदाताओं ने चुनाव अधिकारी से इस बाबत शिकायत भी की है। इस बीच पूरे राज्य में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा ही हाल तमिलनाडु में भी देखा जा रहा है। दूसरे यानी अंतिम चरण के मतदान के बाद 4 मई को परिणाम आने पर ही तय होगा कि इस बार ममता बनर्जी चौथी बार सीएम बनेंगी या फिर भाजपा अपनी पहली बार सरकार बनाने में कामयाब हो पाएगी।





