बंगाल में भाजपा ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की, दो-तिहाई से धिक बहुमत हासिल किया

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सोमवार को 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से धिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया और तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आकड़ा 148 है। हालांकि, फाल्टा में मतदान रद्द होने के कारण 293 निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती हुई और इस वजह से फिलहाल बहुमत का आंकड़ा 147 है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ों में सेंध लगाई और शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पना जनाधार बढ़ाया। इस जीत के साथ, भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाएगी। निर्वाचन आयोग के ताजा आकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने 206 सीटें जीत लीं हैं जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 78 सीट पर जीत दर्ज की है और 3 सीट पर बढ़त बनाये हुए है। वर्ष 2011 में लगभग चार प्रतिशत के मामूली वोट शेयर से, भाजपा 2019 में लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच गई और फिर 2021 के विधानसभा चुनावों में 77 सीटें हासिल करके वामपंथी ौर कांग्रेस को पछाड़ते हुए टीएमसी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए है। सूबे की 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। बता दें कि बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 293 सीटों पर ही हुई है. राज्य में इस बार दो चरणों- 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया गया था। चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी भाजा के बीच है। साथ ही कांग्रेस-वाम गठबंधन कहीं-कहीं दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। बंगाल में इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान भी देखने को मिला है, इससे सियासी दलों की धड़कनें बढ़  गई हैं. दोनों चरणों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जिसे बंगाल के चुनावी इतिहास में बेहद अहम माना जा रहा है।


पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आपनी पूरी दम झोंकी। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी?  राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
कूचबिहार दक्षिण सीट पर टीएमसी आगे


पश्चिम बंगाल की कूचबिहार दक्षिण सीट पर तृणमूल कांग्रेस के अविजीत डे भौमिक 6606 मतों (+3370) के साथ आगे हैं। 3932 मतों के साथ भाजपा के रतींद्र बोस दूसरे नंबर पर हैं।   पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के दिलीप कुमार हलदार 6578 मतों (+2580) के साथ आगे हैं। 3998 मतों के साथ टीएमसी के पन्ना लाल हलदार दूसरे नंबर पर हैं।   पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, हम अभी नतीजों का इंतजार करेंगे। साथ ही यह भी देखेंगे कि हमारे कार्यकर्ता मतगणना केंद्रों से सुरक्षित वापस लौटें। हालांकि, यह निश्चित है कि भाजपा सत्ता में आ रही है। जिस पार्टी के खिलाफ हम लड़ रहे हैं, वह असामाजिक तत्वों की पार्टी है। इसलिए हम अपने कार्यकतार्ओं की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे जो पूरी मतगणना के दौरान वहां मौजूद रहेंगे। सुबह 11 बजे तक रुझान साफ हो जाएंगे। टीएमसी जा रही है और भाजपा यहां नई सरकार बनाएगी। दोपहर 12 बजे तक टीएमसी के मतगणना एजेंट भागना शुरू कर देंगे। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के जलाधर महतो 5517 मतों (+1591) के साथ आगे हैं। 3926 मतों के साथ टीएमसी के शांतिराम महतो दूसरे नंबर पर हैं।   पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की शुक्ला चटर्जी 5561 मतों (+464) के साथ आगे हैं। 5097 मतों के साथ टीएमसी के तन्मय घोष दूसरे नंबर पर हैं।