जन प्रवाद, ब्यूरो।
कोलकाता। पंश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री बनकर शुभेंदु अधिकारी ने इतिहास रच दिया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, निशीथ प्रमाणिक और क्षुदीराम टुड्डू ने मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बीजेपी के बड़े नेता शामिल रहे। शुक्रवार को बीजेपी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराने वाले दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना था। उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा कल ही पेश कर दिया था। सीएम की शपथ लेते ही टीएमसी के 15 साल का शासन खत्म हो गया है। पहली बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी का की सरकार आई।

आपको ज्ञात होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अंतिम रैली में ही कह था कि वह शपथ ग्रहण समारोह में फिर से बंगाल आएंगे। पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा किया और इस समारोह में शामिल हुए। शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पांव छुए और सिर झुकाया। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम के लिए एक हजार से ज्यादा वीवीआईपी कार्ड भेजे गए थे। इसके अलावा 9 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया। यही वजह रही कि शपथ ग्रहण का पंडाल सुबह से ही खचाखच भर गया था। इस अवसर पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।





