यूपी में दो दिन होगी तूफानी बारिश, इन जिलों में वज्रपात की संभावना

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। मंगलवार सुबह नोएडा में हल्की बारिश ने उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी। बच्चों के स्कूल छोड़ते समय अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे भीगते-भागते बच्चे किसी तरह स्कूल पहुंचे। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में बादलों की सक्रियता और बढ़ेगी साथ ही तेज बारिश होने की संभावना है। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 40 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 56 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चार से छह अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में सावन की शुरुआत अच्छी बारिश के साथ हुई है। सोमवार को भी प्रदेश के तराई, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। सोमवार को सीतापुर में सर्वाधिक 80.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रयागराज में 63 मिमी, कानपुर में 62.9 मिमी, मिर्जापुर में 56 मिमी, सहारनपुर में 42 मिमी बारिश हुई। इसी तरह प्रदेश के दोनों संभागों के ज्यादातर इलाकों में बारिश देखने को मिली। बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई।


बारिश का येलो अलर्ट
यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।


इन जिलों में वज्रपात की आशंका
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।