वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता शुरू, रिजर्व पुलिस लाइंस में चल रही प्रतियोगिता

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के ग्राउंड में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स शकील मोहम्मद एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच (पुरुष वर्ग) में लखनऊ जोन एवं पीएसी पश्चिमी जोन के मध्य मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में पीएसी पश्चिमी जोन की टीम 2-0 से विजेता रही। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के द्वितीय मैच (पुरुष वर्ग) में गोरखपुर जोन एवं पीएसी मध्य जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें गोरखपुर जोन की टीम 2-1 से विजेता रही। सेपक टकरा प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच (पुरुष वर्ग) में बरेली जोन एवं पीएसी पश्चिमी जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें पीएसी पश्चिमी जोन की टीम 2-0 से विजेता रही।


वहीं सेपक टकरा प्रतियोगिता के द्वितीय मैच (पुरुष वर्ग) में पीएसी मध्य जोन एवं आगरा जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें पीएसी मध्य जोन की टीम 2-0 से विजेता रही। सेपक टकरा प्रतियोगिता के महिला वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मैच में वाराणसी जोन एवं लखनऊ जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें लखनऊ जोन की टीम 2-0 से विजयी होकर फाइनल में पहुंची। साथ ही सेपक टकरा प्रतियोगिता के महिला वर्ग के द्वितीय सेमीफाइनल मैच में बरेली जोन एवं कानपुर जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें बरेली जोन की टीम 2-0 से विजयी होकर फाइनल में पहुंची।