जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद 4 मई को मतगणना के बाद चार प्रदेशों के सीएम ने शपथ ले ली। इसके बाद आज यानी 14 मई को 10 दिन बाद केरल में सीएम नाम की घोषणा हो गई। सीएम की रेस में शामिल केसी वेणुगोपाल को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने अब तक नेता विपक्ष रहे वीडी सतीशन को विधायक दल का नेता चुना है। अब वे सीएम पद की जल्द ही शपथ लेंगे।

सीएम नाम को लेकर तिरुअनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक बैठकों का लंबा दौर चला और उसके बाद ही यह फैसला लिया जा सका। तिरुअनंतपुरम में बीते सप्ताह विधायकों की बैठक लेने अजय मकान और मुकुल वासनिक पहुंचे थे। इस बैठक में उन्होंने विधायकों के अलावा अन्य नेताओं से भी राय ली थी। इसके बाद दिल्ली में राहुल गांधी के साथ केरल के नेताओं की कई दौर की बैठक हुई थी। अंतत: सोनिया गांधी की सलाह के बाद वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लग गई।





