दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी प्रभावित, ईरानी हमले से बचने के लिए की गई बंद

जन प्रवाद, ब्यूरो। दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी के तौर पर सुमार सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको कथित रूप से इरानी ड्रोन की चपेट में आ गईहै। सूत्रों की मानें तो ईरानी ड्रोन हमले के बाद रास तनूरा रिफाइनरी को एहतियातन बंद कर दिया है। बता दें कि यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के जवाब में तेहरान पूरे क्षेत्र में लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। 


सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने अल अरबिया टीवी को बताया कि इस क्षेत्र में ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया है। ड्रोन के मलबे से सीमित स्तर पर आग भी लगी थी। हालांकि, इसे समय रहते काबू कर लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि रास तनूरा कॉम्लेक्स सऊदी अरब के खाड़ी तट पर स्थित है। यह मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से मानी जाती है। इसकी क्षमता करीब 5.5 लाख बैरल प्रतिदिन है। यह सऊदी कच्चे तेल निर्यात का अहम टर्मिनल भी है। सूत्रों की मानें तो इस रिफाइनरी को हमलों से चाने के लिए एतियातन बंद किया गया है।
इसके बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर सभी देशों में चिंता बढ़ गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाला समुद्री व्यापार भी लगभग ठप है। इस मार्ग से दुनिया की खपत का करीब पांचवा हिस्सा गुजरता है। रविवार को इस क्षेद्ध के आसपास जहाजों पर हमलों के बाद तेल परिवहन प्रभावित हुआ है। इसी वजह से सोमवार को क्रूड आयल की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत उछाल हुआ है।